रेल संरक्षा आयुक्त ने रिफाइनरी अधिकारियों संग की बैठक

हिन्दुस्तान, मथुरा
Follow us on Google News
share

बाद रेलवे यार्ड का भी किया निरीक्षणरेल संरक्षा आयुक्त ने रिफाइनरी अधिकारियों संग की बैठक रेल संरक्षा आयुक्त ने रिफाइनरी अधिकारियों संग की बैठक

रेल संरक्षा आयुक्त ने रिफाइनरी अधिकारियों संग की बैठक

रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) लखनऊ प्रणजीव सक्सेना ने गुरुवार को रिफाइनरी अधिकारियों संग बैठक की और बाद रेलवे यार्ड का निरीक्षण किया। शुक्रवार आज सीआरएस जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। रेल संरक्षा आयुक्त गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचे। पहले दिन उन्होंने रिफाइनरी रेलवे यार्ड का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने रिफाइनरी अधिकारियों संग बैठक कर पेट्रोलियम पदार्थों की लोडिंग अन लोडिंग को लेकर अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों आदि के बारे में विचार विमर्श किया। शुक्रवार आज सीआरएस द्वारा मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। इस दौरान वह यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े सभी इंतजामों का बारीकी से परीक्षण करेंगे और उपलब्ध सुविधाओं की गुणवत्ता का आकलन करेंगे।

दौरे के दौरान प्रणजीव सक्सेना रेलवे की चौथी और पांचवीं लाइन के निर्माण कार्यों की प्रगति का भी निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन के लिए बनाए गए रेलवे फुट ओवर ब्रिज का भी विस्तृत निरीक्षण उनके द्वारा किया जाएगा। स्टेशन निदेशक सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि सीआरएस द्वारा रिफाइनरी बाद रेलवे यार्ड का निरीक्षण किया और रिफाइनरी अधिकारियों के साथ बैठक की। शुक्रवार आज सीआरएस द्वारा जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।