चक्रधरपुर रेल मंडल में 14 से 28 सितंबर तक मनाया जाएगा राजभाषा पखवाड़ा
हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
13--चक्रधरपुर रेल मंडल में 14 से 28 सितंबर तक मनाया जाएगा राजभाषा पखवाड़ा दक्षिण पूर्व रेलवे, चक्रधरपुर मंडल में दिनांक 14.09.2026 से 28.09.2026 तक

दक्षिण पूर्व रेलवे, चक्रधरपुर मंडल में दिनांक 14 सितंबर से 28 सितंबर तक राजभाषा पखवाड़ा मनाया जाएगा। 14 सितंबर को सुबह 11 बजे राजभाषा प्रतिज्ञा पाठ/संकल्प दिलाया जाएगा। पखवाड़ा के दौरान मंडल मुख्यालय चक्रधरपुर, टाटानगर, आदित्यपुर तथा बंडामुंडा में हिंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही विशेष कार्यशाला का आयोजन तथा विभिन्न विभागों में संपर्क कार्य किया जाएगा। विजेताओं को राजभाषा पखवाड़ा समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा, जिसकी तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।
ये भी पढ़ें:मुरादाबाद मंडल में 14 से राजभाषा पखवाड़ा


