आरपीएफ,जीआरपी ने लुटेरे को दबोचा
हिन्दुस्तान, कानपुर
कानपुर में आरपीएफ और जीआरपी ने चेकिंग के दौरान एक लुटेरे को पकड़ा। गिरफ्तार लुटेरा, अंश कुमार उर्फ तेली, ट्रेन धीमी होने पर यात्रियों के मोबाइल और सामान लूटता था। उसके पास से 60 हजार रुपये का मोबाइल बरामद हुआ है। जांच में पुलिस ने उसके गिरोह के बारे में जानकारी प्राप्त की।

कानपुर। आरपीएफ, जीआरपी ने चेकिंग के दौरान ट्रेनों के आउटर पर स्लो होने पर लूटपाट करने वाले गिरोह के एक लुटेरे को दबोच लिया। उसके कब्जे से 60 हजार का मोबाइल मिला है। जीआरपी प्रभारी ओएन सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान कच्ची बस्ती, गोविंद नगर निवासी अंश कुमार उर्फ तेली को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह साथियों के साथ आउटर पर ट्रेन धीमी होने पर यात्रियों के मोबाइल और सामान को पार कर देता था।


