रेलवे : परीक्षा शहर और मॉक टेस्ट लिंक जारी
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
प्रयागराज में रेलवे भर्ती बोर्ड की एनटीपीसी पूर्व-स्नातक स्तर की परीक्षा 17 सितंबर को होगी। पहले चरण में सफल 4555 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। मॉक टेस्ट लिंक सक्रिय है और प्रवेश पत्र परीक्षा से चार दिन पहले जारी होगा। भर्ती में 3058 पदों पर चयन होना है।

प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड की एनटीपीसी पूर्व-स्नातक स्तर की दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 17 सितंबर को होगी। पहले चरण में सफल 4555 अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे। बोर्ड ने परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना जारी कर दी है। अभ्यर्थी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि के माध्यम से आरआरबी की वेबसाइट पर जानकारी देख सकते हैं। परीक्षा की तैयारी के लिए मॉक टेस्ट लिंक भी सक्रिय कर दिया गया है। प्रवेश पत्र परीक्षा से चार दिन पहले जारी होगा। भर्ती के तहत वाणिज्यिक सह टिकट लिपिक, लेखा लिपिक सह टंकक, कनिष्ठ लिपिक सह टंकक और ट्रेन लिपिक के 3058 पदों पर चयन होना है।


