स्टेशन के चप्पे-चप्पे चला तलाशी अभियान
झांसी में स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे पुलिस ने अलर्ट मोड में चेकिंग अभियान चलाया। स्टेशन के सभी क्षेत्रों में तलाशी ली गई, जिसमें प्लेटफार्म, टिकट काउंटर और प्रतीक्षालय शामिल हैं। संदिग्ध वस्तुओं की जांच की गई और यात्रियों के सामान की भी जांच की गई। पुलिस ने सुरक्षा को प्राथमिकता दी।

झांसी। स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे पुलिस अलर्ट है। शुक्रवार को स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। प्लेटफार्म, टिकट काउंटर,सर्कुलेटिंग एरिया, यार्ड, प्रतीक्षालय सहित अन्य जगह तलाशी ली गई। संदिग्ध दिखने पर पूछताछ की गई। यहीं नहीं कुछ यात्रियों का सामान भी चेक किया गया। पुलिस अधीक्षक रेलवे विपुल कुमार व कमाडेंट आरपीएफ के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस को लेकर यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे स्टेशन शुक्रवार चेकिंग अभियान आगाज हुआ। जिससे मुसाफिरों में खलबली मच गई। अभियान के दौरान स्टेशन परिसर, प्रतीक्षालयों, प्लेटफार्मों, टिकट काउंटर, पार्किंग एवं सर्कुलेटिंग एरिया चेकिंग की गई। यात्री के सामान की गहन तलाशी ली गई।
साथ ही संदिग्ध दिखने पर उनसे आने-जाने की वजह पूछे गई। संदिग्ध वस्तुओं की जांच की गई। सही जानकारी होने पर छोड़ दिया गया। रेल यात्रियों व रेलवे सुरक्षा के दृष्टिगत रखते हुए रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों की आवाजाही पर विशेष निगरानी रखी गई। प्लेटफार्म पर तैनात पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। यात्री सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिससे किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। इस अभियान में प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी झांसी, प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ पोस्ट झांसी योगेश राणा, एएस चेक टीम व जीआरपी-आरपीएफ समस्त अधिकारी, कर्मचारीगण शामिल रहे।


