चलती ट्रेनों में मोबाइल चोरी करने वाला धरा

हिन्दुस्तान, झांसी
Follow us on Google News
share

चलती ट्रेनों में मोबाइल चोरी करने वाला धराझांसी, संवाददाताराजकीय रेलवे पुलिस द्वारा लगातार चोरी, लूट, जहरखानी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क

चलती ट्रेनों में मोबाइल चोरी करने वाला धरा

झांसी, संवाददाता। राजकीय रेलवे पुलिस द्वारा लगातार चोरी, लूट, जहरखानी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में चलती ट्रेन में मोबाइल चोरी करने वाले शातिर को धर-दबोचा। उसके पास एक मोबाइल बरामद किया गया है। उपनिरीक्षक जीआरपी योगेंद्र सिंह, सुशील कुमार प्रद्मुन तिवारी, भास्कर शुक्ला सहित अन्य गश्त पर थे। तभी मुखबिर की सटीक सूचना पर टीम झांसी रेलवे स्टेशन के दिल्ली एंड की तरपु बने ई-केबिन के पीछ चित्रा चौराहा की तरफ जाने वाली सड़क पर पहुंची। जहां से एक संदिग्ध नजर आया। उसे घेराबंदी कर धर-दबोया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक एंड्राइड फोन बरामद किया।

पूछताछ में यह चोरी का निकला। उसने अपना नाम लल्लू निवासी गोरेवीर मोहल्ला महोखर थाना जमालपुर बांदा बताया। वह शातिर मोबाइल चोर निकला। उसने बताया कि वह चलती ट्रेन में मुसाफिरों का मोबाइल चोर भाग जाता था। फिर उसे बेचकर अपना शौक पूरा करता था। जीआरपी के अनुसार इसका अपराधिक इतिहास है। इस पर विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज है। पूछताछ के बाद इसे न्यायालय में पेश किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsचलती ट्रेनों में मोबाइल चोरी करने वाला धरा