तीन चोरी के मोबाइल के साथ चक्रधरपुर स्टेशन से आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

आरपीएफ मंडल और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन से मोहम्मद निसार (42) नाम के एक मोबाइल चोर को तीन चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। निसार चाईबासा से रेलवे स्टेशन पर चोरी करने आता था। उसे कानूनी कार्रवाई के लिए रेल थाना चक्रधरपुर के सुपुर्द कर दिया गया है।

तीन चोरी के मोबाइल के साथ चक्रधरपुर स्टेशन से आरोपी गिरफ्तार
तीन चोरी के मोबाइल के साथ चक्रधरपुर स्टेशन से आरोपी गिरफ्तार

चक्रधरपुर। आरपीएफ मंडल सुरक्षा आयुक्त चक्रधरपुर मंडल और रेल पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर के मार्गदर्शन में आरपीएफ की टाटा टीम और जीआरपी चक्रधरपुर ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन से एक कथित मोबाइल चोर को तीन चोरी के मोबाइल के साथ पकड़ा। पकड़े गए आरोपी की पहचान चाईबासा निवासी मोहम्मद निसार (42) के रूप में हुई है। आरपीएफ के अनुसार, निसार ने ट्रेन संख्या 18189 टाटा-एर्नाकुलम की जनरल बोगी में यात्रियों के मोबाइल चोरी किए थे। पूछताछ में यह भी सामने आया कि वह कथित तौर पर मोबाइल चोरी करने के उद्देश्य से स्कूटी से चाईबासा से चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन आता था।आरपीएफ

और जीआरपी की टीम ने आरोपी के पास से तीन मोबाइल बरामद किए। इसके बाद उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेल थाना चक्रधरपुर के सुपुर्द कर दिया गया।पूरी कार्रवाई आरपीएफ के एएसआई बलबीर प्रसाद के नेतृत्व में की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बरामद मोबाइल के संबंध में संबंधित यात्रियों की पहचान की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsतीन चोरी के मोबाइल के साथ चक्रधरपुर स्टेशन से आरोपी गिरफ्तार