जीआरपी ने रेलवे स्टेशन से चोर पकड़ा, मोबाइल बरामद

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

राजकीय रेलवे पुलिस ने संयुक्त अभियान में चोर अनुज उर्फ जीतू को प्लेटफार्म से पकड़ा। उसके पास से मोबाइल, पीली धातु की लौंग और चांदी के आभूषण बरामद हुए। आरोपी पर कई केस हैं और उसकी बरामद संपत्ति की कीमत 42,000 रुपये है। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह कार्रवाई ट्रेन यात्रियों की सुरक्षा के लिए की गई।

जीआरपी ने रेलवे स्टेशन से चोर पकड़ा, मोबाइल बरामद

राजकीय रेलवे पुलिस टीम ने शनिवार को संयुक्त अभियान में प्लेटफार्म से चोर को पकड़ा है। आरोपी से मोबाइल, पीली धातु निर्मित लौंग और चांदी के आभूषण बरामद किये हैं। आरोपी शहर के चाऊ की बस्ती निवासी अनुज उर्फ जीतू है। जीतू के खिलाफ अलग-अलग मामलों में अभियोग पंजीकृत है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार वशिष्ठ ने बताया कि जीआरपी और सीआईबी टीम के संयुक्त अभियान में आरोपी पकड़ा गया। ट्रेन संख्या 14242 और 04013 के यात्री की ओर से मोबाइल, बैग और आभूषण चोरी के मामले बीते दिनों दर्ज कराए गए थे। आरोपी संगीन किस्म का आरोपी है। बरामद सामान की कीमत 42,000 है।

आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत भी मुकदमे दर्ज हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजीआरपी ने रेलवे स्टेशन से चोर पकड़ा, मोबाइल बरामद