एसएलआर कोच में भी चढ़ रहे हैं यात्री
हिन्दुस्तान, बेगुसराय
बरौनी में रेल प्रशासन के प्रयासों के बावजूद यात्री एसएलआर कोच में यात्रा करने से नहीं हिचकिचा रहे हैं। इसके तहत अकेले सफर करने वालों और साइकिल के साथ यात्रा करने वालों की भीड़ बढ़ रही है। रेलवे के दिशानिर्देशों के खिलाफ जाकर ये यात्री नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, जिससे प्रशासन की कार्रवाई भी नाकाम दिख रही है।

बरौनी। रेल प्रशासन के लाख प्रयास के बावजूद ट्रेन के एसएलआर कोच में आज भी रेल यात्री सफर करने में परहेज नहीं कर रहे हैं। अकेले सफर करने की बात तो दूर यहां तक कि साइकिल के साथ भी सफर कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर रेल प्रशासन का भय नहीं दिख रहा है। रेलवे के नियम के मुताबिक एसएलआर, पेंट्रीकार, महिला व दिव्यांग कोच में अन्य यात्रियों के यात्रा करने पर जुर्माने का प्रावधान है। कार्रवाई के बावजूद आज भी ऐसे जिद्दी रेल यात्री हैं जो इन नियमों की रोज धज्जियां उड़ा रहे हैं।
ये भी पढ़ें:बुजुर्गों के लिए नहीं है अलग टिकट काउंटर


