स्वच्छता रथ के साथ निकली प्रभात फेरी, कोर परिसर में हुआ पौधरोपण

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन (कोर), प्रयागराज में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान और महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर श

स्वच्छता रथ के साथ निकली प्रभात फेरी, कोर परिसर में हुआ पौधरोपण
स्वच्छता रथ के साथ निकली प्रभात फेरी, कोर परिसर में हुआ पौधरोपण

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन (कोर), प्रयागराज में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान और महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इस दौरान स्वच्छता रथ के साथ प्रभात फेरी निकाली गई और कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया।

प्रभात फेरी का आयोजन

प्रभात फेरी का शुभारंभ कोर के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। मुख्यालय परिसर से शुरू हुई प्रभात फेरी सुभाष चौराहा और यात्रिक होटल चौराहा होते हुए वापस कोर कार्यालय परिसर पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। प्रभात फेरी के समापन के बाद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कोर परिसर में पौधरोपण किया गया। महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डॉ. एसएस नेगी, प्रमुख मुख्य इंजीनियर जेसी चौरसिया, मुख्य बिजली इंजीनियर कार्य अर्पण कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने पौधे लगाए।

स्वच्छता का महत्व

महाप्रबंधक ने कहा कि स्वच्छ और हरित वातावरण स्वस्थ समाज और बेहतर भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक ने स्वच्छता रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कोर की ओर से रेलकर्मियों, उनके परिवार के सदस्यों और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता रथ के माध्यम से अभियान चलाया जा रहा है। त्रिवेणी विहार रेलवे कॉलोनी, जीपीओ रेलवे कॉलोनी और राजापुर रेलवे कॉलोनी समेत विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है।

सामान्य प्रश्न

✦यह कार्यक्रम कब आयोजित किया गया था?−
यह कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया गया था।
Piyush Kumar Srivastava

लेखक के बारे में

Piyush Kumar Srivastava

शॉर्ट बायो: पीयूष श्रीवास्तव पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ प्रयागराज में रेलवे, रोडवेज, एयरवेज, बिजली और बिजनेस की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
पीयूष श्रीवास्तव भारतीय प्रिंट व डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 18 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में पीयूष ‘हिन्दुस्तान’ अखबार व ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बिजनेस, बिजली व परिवहन की खबरों को देख रहे हैं। 2015 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर
पीयूष श्रीवास्तव ने अपने करियर की शुरुआत दिसंबर 2007 में ‘आई नेक्स्ट, दैनिक जागरण’ अखबार से की थी। इस दौरान क्राइम की खबरों पर महारत हासिल की। जून 2015 में ‘हिन्दुस्तान’ अखबार प्रयागराज में सेवाएं देना शुरू किया। 2015 से 2024 तक क्राइम की रिपोर्टिंग की। वर्तमान में रेलवे, रोडवेज और एयरवेज के साथ ही बिजली और अर्थ-व्यापार से जुड़ी खबरें लिख रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। स्टेट यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली। उसी वक्त से लगातार प्रिंट मीडिया में सक्रिय रहे हैं। शुरूआती दौर में क्राइम रिपोर्टिंग और अब रेलवे, रोडवेज, एयरवेज के साथ ही बिजली, बिजनेस और परिवहन की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


रिपोर्टिंग और विजन
बिजली, परिवहन, बिजनेस, क्राइम की गतिविधियों की खबरों के साथ ही माघ मेला व कुम्भ मेला में रिपोर्टिंग का पीयूष श्रीवास्तव का लंबा अनुभव है। वर्ष 2025 में प्रयागराज में आयोजित सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुम्भ के दौरान रिपोर्टिंग टीम का नेतृत्व कर महाकुम्भ की कई स्पेशल स्टोरी की। 2013 के महाकुम्भ और 2019 के कुम्भ की रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। पीयूष का मानना है कि सत्य, पारदर्शिता और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए जनता की आवाज़ को सशक्त मंच देना ही पत्रकार का मुख्य दायित्व है।


विशेषज्ञता
प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड की रिपोर्टिंग का अनुभव।
प्रयागराज के चर्चित अतीक-अशरफ हत्याकांड की खास रिपोर्टिंग।
रेलवे, रोडवेज और एयरवेज की खबरों पर पैनी नजर।
जीएसटी के जानकार, व्यापारियों की समस्याओं की गहरी समझ।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsस्वच्छता रथ के साथ निकली प्रभात फेरी, कोर परिसर में हुआ पौधरोपण