घूसखोरी में रेलवे का कार्यालय अधीक्षक बर्खास्त

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

प्रयागराज में सहायक लोको पायलट दंपती के तबादले के नाम पर घूस मांगने के मामले में उत्तर मध्य रेलवे ने सख्त कार्रवाई की है। आरोपी राजेंद्र मणि त्रिपाठी को बर्खास्त किया गया है और एपीओ अरविंद कुमार के खिलाफ अभी भी जांच जारी है। सीबीआई ने इन दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

घूसखोरी में रेलवे का कार्यालय अधीक्षक बर्खास्त

प्रयागराज, पीयूष श्रीवास्तव। सहायक लोको पायलट दंपती से तबादले के नाम पर घूस मांगने के मामले में उत्तर मध्य रेलवे ने सख्त विभागीय कार्रवाई की है। मामले में आरोपी कार्यालय अधीक्षक राजेंद्र मणि त्रिपाठी को रेलवे ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है वहीं, दूसरे आरोपी एपीओ अरविंद कुमार के खिलाफ विभागीय जांच अभी जारी है। जांच में उनकी भूमिका और आरोपों की पुष्टि होने पर उनके खिलाफ भी रेलवे बोर्ड को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

भ्रष्टाचार के आरोप

बता दें कि सहायक लोको पायलट दंपती के तबादले के नाम पर घूस मांगने के आरोप में सीबीआई ने प्रयागराज के डीआरएम ऑफिस में तैनात एपीओ अरविंद कुमार और कार्यालय अधीक्षक राजेंद्र मणि त्रिपाठी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की थी। बीते माह 10 सितंबर को प्रयागराज से दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसके बाद उत्तर मध्य रेलवे ने विभागीय स्तर पर भी जांच शुरू की। पहले चरण में दोनों रेलकर्मियों को निलंबित किया गया था। एनसीआर के जीएम नरेश पाल सिंह ने इस प्रकरण में सख्ती बरती। उनके निर्देश पर राजेंद्र मणि त्रिपाठी पर रेलवे की छवि खराब करने से लेकर अन्य संगीन मामलों में बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है। जबकि एपीओ अरविंद कुमार के खिलाफ विभागीय जांच जारी है। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि कार्यालय अधीक्षक राजेंद्र मणि त्रिपाठी को बर्खास्त कर दिया गया है।

शिकायत की प्रक्रिया

सहायक लोको पायलट दंपती ने की थी शिकायतसीबीआई में दर्ज एफआईआर के मुताबिक मीरापुर निवासी सहायक लोको पायलट की प्रयागराज में तैनाती है। उनकी पत्नी की कानपुर में तैनाती है। महिला सहायक लोको पायलट ने स्पाउस ग्राउंड पर प्रयागराज में तैनाती के लिए ट्रांसफर का आवेदन किया था। इस प्रकरण में देरी होने पर दंपती डीआरएम कार्यालय में एपीओ अरविंद कुमार से मिलने गए थे। अरविंद कुमार ने उनकी बात सुनने के बाद अपने कार्यालय अधीक्षक राजेंद्र मणि त्रिपाठी से मिलने के लिए कहा। आरोप है कि कार्यालय अधीक्षक ने इस काम के लिए 70 हजार रुपये घूस मांगी, लेकिन दंपती ने रुपये नहीं दिए और आठ सितंबर को सीबीआई से शिकायत कर दी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦किस मामले में उत्तर मध्य रेलवे ने कार्रवाई की है?−
उत्तर मध्य रेलवे ने सहायक लोको पायलट दंपती से तबादले के नाम पर घूस मांगने के मामले में कार्रवाई की है।
Piyush Kumar Srivastava

लेखक के बारे में

Piyush Kumar Srivastava

शॉर्ट बायो: पीयूष श्रीवास्तव पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ प्रयागराज में रेलवे, रोडवेज, एयरवेज, बिजली और बिजनेस की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
पीयूष श्रीवास्तव भारतीय प्रिंट व डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 18 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में पीयूष ‘हिन्दुस्तान’ अखबार व ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बिजनेस, बिजली व परिवहन की खबरों को देख रहे हैं। 2015 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर
पीयूष श्रीवास्तव ने अपने करियर की शुरुआत दिसंबर 2007 में ‘आई नेक्स्ट, दैनिक जागरण’ अखबार से की थी। इस दौरान क्राइम की खबरों पर महारत हासिल की। जून 2015 में ‘हिन्दुस्तान’ अखबार प्रयागराज में सेवाएं देना शुरू किया। 2015 से 2024 तक क्राइम की रिपोर्टिंग की। वर्तमान में रेलवे, रोडवेज और एयरवेज के साथ ही बिजली और अर्थ-व्यापार से जुड़ी खबरें लिख रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। स्टेट यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली। उसी वक्त से लगातार प्रिंट मीडिया में सक्रिय रहे हैं। शुरूआती दौर में क्राइम रिपोर्टिंग और अब रेलवे, रोडवेज, एयरवेज के साथ ही बिजली, बिजनेस और परिवहन की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


रिपोर्टिंग और विजन
बिजली, परिवहन, बिजनेस, क्राइम की गतिविधियों की खबरों के साथ ही माघ मेला व कुम्भ मेला में रिपोर्टिंग का पीयूष श्रीवास्तव का लंबा अनुभव है। वर्ष 2025 में प्रयागराज में आयोजित सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुम्भ के दौरान रिपोर्टिंग टीम का नेतृत्व कर महाकुम्भ की कई स्पेशल स्टोरी की। 2013 के महाकुम्भ और 2019 के कुम्भ की रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। पीयूष का मानना है कि सत्य, पारदर्शिता और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए जनता की आवाज़ को सशक्त मंच देना ही पत्रकार का मुख्य दायित्व है।


विशेषज्ञता
प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड की रिपोर्टिंग का अनुभव।
प्रयागराज के चर्चित अतीक-अशरफ हत्याकांड की खास रिपोर्टिंग।
रेलवे, रोडवेज और एयरवेज की खबरों पर पैनी नजर।
जीएसटी के जानकार, व्यापारियों की समस्याओं की गहरी समझ।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsघूसखोरी में रेलवे का कार्यालय अधीक्षक बर्खास्त