दुमका एवं रांची के बीच अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी
दुमका एवं रांची के बीच अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगीदुमका एवं रांची के बीच अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगीदुमका एवं रांची के बीच अनारक्षित

जरमुंडी प्रतिनिधि। जेएफडब्ल्यूसी परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों तथा अतिरिक्त यात्री भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने दुमका एवं रांची के बीच एक जोड़ी अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पूर्व रेलवे के आसनसोल डिवीजन द्वारा शनिवार को जारी एक प्रेस बयान में यह जानकारी दी गई है। बता दें कि 08619 रांची-दुमका अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 19 जुलाई 2026 को 20:20 बजे रांची से प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 05:30 बजे दुमका पहुंचेगी। 08620 दुमका-रांची अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 20 जुलाई 2026 को 07:45 बजे दुमका से प्रस्थान करेगी तथा उसी दिन 17:45 बजे रांची पहुंचेगी।
पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार में यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं के मार्ग में जामा, बासुकीनाथ, देवघर, जसीडीह, मधुपुर, विद्यासागर, जामताड़ा, चित्तरंजन, बराकर तथा कुमारडुबी स्टेशनों पर ठहरेगी।


