आज सुपौल से मधुबनी के बीच चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन
रविवार को सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया। यह ट्रेन सुपौल से मधुबनी तक चलेगी, जिससे छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में आसानी होगी। यह कदम भीड़ प्रबंधन और अव्यवस्था से बचने के लिए उठाया गया है।

झंझारपुर,निज संवाददाता। रविवार को आयोजित होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा एवं अतिरिक्त भीड़ के सुगम प्रबंधन हेतु रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। समस्तीपुर मंडल द्वारा झंझारपुर-सकरी होकर गाड़ी संख्या 03218 सुपौल-मधुबनी परीक्षा विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इस स्पेशल ट्रेन के चलने से परीक्षा में शामिल होने वाले हजारों छात्र-छात्राओं को समय पर अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार, यह ट्रेन 12 जुलाई को दिन में दो बजे सुपौल से प्रस्थान करेगी। इसके बाद निर्मली, घोघरडीहा, झंझारपुर और सकरी रेलवे स्टेशनों पर रुकते हुए अपने गंतव्य स्थान मधुबनी पहुंचेगी।
विभिन्न रूटों पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए समस्तीपुर रेल मंडल ने यह कदम उठाया है, ताकि स्टेशनों और अन्य नियमित ट्रेनों में अव्यवस्था की स्थिति पैदा न हो।


