रेलवे ग्रुप डी में नौकरी के नाम पर 7.66 लाख ठगे, आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

कुशीनगर के दो युवकों को दो-तीन महीने में नौकरी लगवाने का दिया था झांसाकुशीनगर के दो युवकों को दो-तीन महीने में नौकरी लगवाने का दिया था झांसा छह-छह लाख

रेलवे ग्रुप डी में नौकरी के नाम पर 7.66 लाख ठगे, आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। रेलवे ग्रुप डी में नौकरी दिलाने के नाम पर कुशीनगर के दो युवकों से 7.66 लाख रुपये ठगी के आरोपी आजमगढ़ के गंभीरपुर रामपुर निवासी अजीत कुमार सिंह को को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने रेलवे के बड़े अधिकारियों से संपर्क होने का दावा कर दोनों की दो-तीन महीने में नौकरी लगवाने का भरोसा दिया था। रकम लेने के बाद पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के नाम से कथित फर्जी नियुक्ति पत्र दिए। दोनों युवक नियुक्ति पत्र लेकर एक मई को रेलवे कार्यालय पहुंचे तो अधिकारियों ने उसे फर्जी बताया। इसके बाद आरोपी ने अगले दिन ज्वाइनिंग कराने का भरोसा दिया, लेकिन दो मई के बाद संपर्क में नहीं आया। कुशीनगर के रामकोला क्षेत्र के खौतही निवासी जान आलम और तमकुहीराज निवासी साकिर अली रिश्तेदार हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। दोनों ने एसएसपी को दी गई तहरीर में बताया कि आठ फरवरी 2026 को गोरखपुर आते समय रोडवेज बस में उनकी अजीत कुमार सिंह से बातचीत हुई थी। आरोप है कि अजीत ने रेलवे अधिकारियों से संपर्क होने की बात कहते हुए ग्रुप डी में नौकरी लगवाने का दावा किया। इसके लिए दोनों से छह-छह लाख रुपये मांगे और आधी रकम पहले तथा शेष नियुक्ति के बाद देने की बात कही।

ठगी की प्रक्रिया

तहरीर के मुताबिक 15 फरवरी से अलग-अलग तारीखों में अजीत के बताए एसबीआई खाते में मामा अब्दुल मुनाफ के खाते के जरिए 5.16 लाख रुपये भेजे गए। इसके अलावा दोनों ने मिलकर 2.50 लाख रुपये नकद दिए। रकम लेने के बाद आरोपी ने पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के नाम से नियुक्ति पत्र दिए। इनमें एक मई 2026 को ज्वाइनिंग की तारीख अंकित थी।

जांच और गिरफ्तारी

दोनों युवक एक मई को शैक्षणिक दस्तावेज लेकर पूर्वोत्तर रेलवे कार्यालय पहुंचे। वहां अधिकारियों ने नियुक्ति पत्र फर्जी होने की जानकारी दी। इसके बाद दोनों ने अजीत से संपर्क किया। आरोप है कि उसने अगले दिन खुद साथ चलकर ज्वाइनिंग कराने का भरोसा दिया, लेकिन दो मई के बाद उसका संपर्क नहीं हो सका。

शिकायत मिलने के बाद कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने अजीत कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वर्तमान में रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के इंद्रानगर स्थित एयरटेल टावर के पास किराये के मकान में रह रहा था। शुक्रवार दोपहर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

सामान्य प्रश्न

✦यह ठगी किसने की है?−
यह ठगी आजमगढ़ के गंभीरपुर रामपुर निवासी अजीत कुमार सिंह ने की है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरेलवे ग्रुप डी में नौकरी के नाम पर 7.66 लाख ठगे, आरोपी गिरफ्तार