घूसखोरों के खिलाफ नजीर पेश करेगा एनसीआर

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में, उत्तर मध्य रेलवे ने तबादले में घूस मांगने के मामले की गहन जांच शुरू की है। इस मामले में सहायक लोको पायलट दंपती के तबादले से जुड़े विभिन्न कर्मचारियों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है। अब तक दो कर्मचारियों को निलंबित किया गया है और अधिकारियों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

घूसखोरों के खिलाफ नजीर पेश करेगा एनसीआर

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। तबादले के नाम पर घूस मांगने के मामले को उत्तर मध्य रेलवे महज दो कर्मचारियों के निलंबन तक सीमित नहीं रखेगा। रेलवे अब यह पता लगाने में जुटा है कि सहायक लोको पायलट दंपती के तबादले से जुड़े प्रकरण में रिश्वत मांगने की प्रक्रिया में कौन-कौन लोग शामिल थे। विभागीय जांच में यदि किसी अन्य कर्मचारी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। रेलवे प्रशासन इस मामले में ऐसी कार्रवाई की तैयारी में है, जो दूसरे कर्मचारियों के लिए नजीर बने।सीबीआई की ओर से की गई कार्रवाई के बाद उत्तर मध्य रेलवे की विभागीय स्तर पर जांच चल रही है।

इसमें तबादले से जुड़ी फाइल, संबंधित अधिकारियों की भूमिका और निर्णय लेने की प्रक्रिया को खंगाला जा रहा है। यह भी देखा रहा है कि दंपती के तबादले को लेकर किस स्तर पर बातचीत हुई और रिश्वत की मांग तक मामला कैसे पहुंचा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक भ्रष्टाचार के मामलों में केवल आरोपी कर्मचारी पर कार्रवाई के बजाय पूरी प्रक्रिया की जांच जरूरी है। इससे यह पता चल सकेगा कि कहीं किसी स्तर पर मिलीभगत या संरक्षण तो नहीं था। सीबीआई की जांच में सामने आने वाले तथ्यों को भी विभागीय जांच में शामिल किया जाएगा। बता दें कि दंपती से घूस मांगने के आरोप में सीबीआई ने एपीओ अरविंद कुमार और कार्यालय अधीक्षक राजेंद्र मणि त्रिपाठी को जेल भेजा था।

Piyush Kumar Srivastava

लेखक के बारे में

Piyush Kumar Srivastava

शॉर्ट बायो: पीयूष श्रीवास्तव पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ प्रयागराज में रेलवे, रोडवेज, एयरवेज, बिजली और बिजनेस की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
पीयूष श्रीवास्तव भारतीय प्रिंट व डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 18 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में पीयूष ‘हिन्दुस्तान’ अखबार व ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बिजनेस, बिजली व परिवहन की खबरों को देख रहे हैं। 2015 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर
पीयूष श्रीवास्तव ने अपने करियर की शुरुआत दिसंबर 2007 में ‘आई नेक्स्ट, दैनिक जागरण’ अखबार से की थी। इस दौरान क्राइम की खबरों पर महारत हासिल की। जून 2015 में ‘हिन्दुस्तान’ अखबार प्रयागराज में सेवाएं देना शुरू किया। 2015 से 2024 तक क्राइम की रिपोर्टिंग की। वर्तमान में रेलवे, रोडवेज और एयरवेज के साथ ही बिजली और अर्थ-व्यापार से जुड़ी खबरें लिख रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। स्टेट यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली। उसी वक्त से लगातार प्रिंट मीडिया में सक्रिय रहे हैं। शुरूआती दौर में क्राइम रिपोर्टिंग और अब रेलवे, रोडवेज, एयरवेज के साथ ही बिजली, बिजनेस और परिवहन की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


रिपोर्टिंग और विजन
बिजली, परिवहन, बिजनेस, क्राइम की गतिविधियों की खबरों के साथ ही माघ मेला व कुम्भ मेला में रिपोर्टिंग का पीयूष श्रीवास्तव का लंबा अनुभव है। वर्ष 2025 में प्रयागराज में आयोजित सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुम्भ के दौरान रिपोर्टिंग टीम का नेतृत्व कर महाकुम्भ की कई स्पेशल स्टोरी की। 2013 के महाकुम्भ और 2019 के कुम्भ की रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। पीयूष का मानना है कि सत्य, पारदर्शिता और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए जनता की आवाज़ को सशक्त मंच देना ही पत्रकार का मुख्य दायित्व है।


विशेषज्ञता
प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड की रिपोर्टिंग का अनुभव।
प्रयागराज के चर्चित अतीक-अशरफ हत्याकांड की खास रिपोर्टिंग।
रेलवे, रोडवेज और एयरवेज की खबरों पर पैनी नजर।
जीएसटी के जानकार, व्यापारियों की समस्याओं की गहरी समझ।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsघूसखोरों के खिलाफ नजीर पेश करेगा एनसीआर