आगरा-पलवल के बीच चलेगी अनारक्षित मेमू विशेष ट्रेन
हिन्दुस्तान, आगरा
भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए आगरा कैंट और पलवल के बीच अनारक्षित मेमू स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है। यह ट्रेन 7 से 20 सितंबर तक कुल 14 दिनों के लिए चलेगी। ट्रेन सुबह 6:30 बजे आगरा कैंट से चलकर 9:45 बजे पलवल पहुंचेगी, और वापसी में 10:00 बजे पलवल से रवाना होकर 1:00 बजे आगरा कैंट आएगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने आगरा कैंट–पलवल–आगरा कैंट अनारक्षित मेमू स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन 7 से 20 सितंबर कुल 14 दिन चलेगी। ट्रेन सं. 01941 आगरा कैंट–पलवल अनारक्षित मेमू स्पेशल आगरा कैंट से सुबह 6:30 बजे चलकर सुबह 9:45 बजे पलवल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन सं. 01942 पलवल–आगरा कैंट मेमू स्पेशल पलवल से सुबह 10:00 बजे रवाना होकर दोपहर 1:00 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। आगरा कैंट से चलने के बाद ट्रेन रुकनता, बाद, मथुरा जं., छाता, कोसीकलां और होडल स्टेशनों पर ठहरेगी। वापसी में भी निर्धारित स्टेशनों पर यात्रियों के लिए ठहराव उपलब्ध रहेगा। ट्रेन में जनरल टिकट लेकर यात्री की जा सकेगी।


