यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बढ़ाया गया दो स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

आगामी त्योहारी सीजन में यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन बढ़ाने का निर्णय लिया है। मऊ-कोलकाता और डिब्रूगढ़-कोलकाता स्पेशल ट्रेनें अक्टूबर 2026 से नवंबर 2026 तक निर्धारित फेरे में चलेंगी, जिससे यात्रियों को फेस्टिवल के दौरान अतिरिक्त सेवा मिलेगी।

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बढ़ाया गया दो स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

जसीडीह,प्रतिनिधि। आगामी त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेनों के परिचालन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके तहत मऊ-कोलकाता-मऊ और डिब्रूगढ़-कोलकाता-डिब्रूगढ़ स्पेशल ट्रेनें अपने वर्तमान मार्ग, समय-सारणी और ठहराव के अनुसार निर्धारित अवधि तक चलती रहेंगी। रेलवे के अनुसार 05096 मऊ-कोलकाता स्पेशल प्रत्येक बुधवार को 7 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक चलेगी। इस अवधि में ट्रेन के कुल 8 फेरे होंगे। वापसी में 05095 कोलकाता-मऊ स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को 8 अक्टूबर से 26 नवंबर तक संचालित होगी और इसके भी 8 फेरे होंगे। इसी तरह यात्रियों की सुविधा के लिए 05932 डिब्रूगढ़-कोलकाता स्पेशल प्रत्येक शनिवार को 5 सितंबर से 28 नवंबर 2026 तक चलेगी।

इस ट्रेन के कुल 13 फेरे निर्धारित किए गए हैं। वापसी में 05931 कोलकाता-डिब्रूगढ़ स्पेशल प्रत्येक सोमवार को 7 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक चलेगी और इसके भी 13 फेरे होंगे। रेलवे का यह निर्णय त्योहारी अवधि में पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों ट्रेनों का मार्ग, समय और ठहराव पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ही रहेगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsयात्रियों की भीड़ को देखते हुए बढ़ाया गया दो स्पेशल ट्रेनों का परिचालन