रेलवन ऐप ने आसान की मुसाफिरों की मुश्किलें

हिन्दुस्तान, झांसी
Follow us on Google News
share

झांसी। रेलवे ने मुसाफिरों के लिए रेलवन ऐप लॉन्च किया है, जिससे टिकट बुकिंग, लाइव ट्रेन स्टेटस, और शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया आसान हो गई है। यात्री आरक्षित, अनारक्षित और प्लेटफॉर्म टिकट बुक कर सकते हैं। डिजिटल माध्यम से सहायता प्राप्त करने की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे यात्रा अधिक सुगम होती है।

रेलवन ऐप ने आसान की मुसाफिरों की मुश्किलें

झांसी। मुसाफिरों की मुश्किलें अब कम होगीं। रेलवे ने रेलवन ऐप से सबकुछ आसान कर दिया है। अब प्लेटफार्म पर ही टिकट बुक कर सकेंगे। इसी पर लाइव ट्रेन स्टेटस, पीएनआर की जानकारी और शिकायत भी दर्ज हो सकी। ऐप के माध्यम से टिकट बुकिंग के साथ-साथ ट्रेन के आगमन-प्रस्थान एवं सहायता जैसी सेवाओं का आसानी से लाभ उठा सकते हैं। रेलवन ऐप के माध्यम से यात्री आरक्षित, अनारक्षित और प्लेटफॉर्म टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा ट्रेन की खोज एवं पूछताछ, स्थिति, ट्रेन के लाइव रनिंग स्टेटस तथा अन्य यात्रा संबंधी जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है। रिटायरिंग रूम बुकिंग जैसी सुविधाएं भी डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे यात्रियों को अलग-अलग प्लेटफॉर्म का सहारा लेने की आवश्यकता कम हुई है।

यात्रियों की शिकायतों और सहायता संबंधी जरूरतों के लिए फं्र’टंिंि की सेवाओं को भी इस डिजिटल व्यवस्था से जोड़ा गया है। यात्री फं्र’टंिंि के माध्यम से अपनी शिकायत, सुझाव अथवा सहायता संबंधी अनुरोध दर्ज करा सकते हैं। इसके साथ ही रेलवे की 139 हेल्पलाइन भी ट्रेन एवं यात्रा संबंधी जानकारी तथा सहायता प्राप्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ट्रेन की समय-सारणी और लाइव रनिंग स्टेटस की जानकारी के लिए यात्री रेलवे के अधिकृत का भी उपयोग कर सकते हैं। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील की गई है कि ट्रेन के समय, ठहराव, आगमन-प्रस्थान और लाइव रनिंग स्टेटस जैसी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए रेलवे के अधिकृत डिजिटल माध्यमों पर ही भरोसा करें। रेल प्रशासन के संज्ञान में ऐसे मामले भी आए हैं, जहां थर्ड पार्टी वेबसाइट या मोबाइल ऐप से प्राप्त पुरानी अथवा गलत जानकारी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों की सुविधा और यात्रा को सुगम बनाने के लिए अपील की गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी रेलवे के अधिकृत ऐप एवं पोर्टल से अवश्य जांच लें।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरेलवन ऐप ने आसान की मुसाफिरों की मुश्किलें