राउरकेला जगदलपुर समेत 4 ट्रेनों में लगेंगी अतिरिक्त कोच, यात्रियों को होगी सहूलियत
हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
भारतीय रेलवे ने नियमित ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। हावड़ा पूरी एक्सप्रेस, शालीमार पुरी एक्सप्रेस, और संतरागाछी एलहांक एक्सप्रेस में क्रमशः अतिरिक्त स्लीपर और एसी कोच जोड़े जाएंगे। यह कदम यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ाएगा।

चक्रधरपुर । नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रण करने के लिए रेलवे ने कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन नम्बर 12837 हावड़ा पूरी एक्सप्रेस में 5 सितंबर से 11 सितंबर तक एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगेगी। ट्रेन नम्बर 18039 शालीमार पुरी एक्सप्रेस में 6 सितंबर को 2 अतिरिक्त स्लीपर कोच लगेगी। ट्रेन नंबर 18063 संतरागाछी एलहांक एक्सप्रेस 10 सितंबर को एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच लगेगी एवं ट्रेन नम्बर 18107 राउरकेला जगदलपुर एक्सप्रेस में 11 सितंबर को 1 अतिरिक्त स्लीपर कोच लगेगी। इन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगने से यात्रियों की भीड़ नियंत्रित करने में सहूलियत होगी।


