राजकुमार सिंह बने एनआरएमयू के मंडल उपाध्यक्ष
हिन्दुस्तान, वाराणसी
वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर कार्यरत यातायात निरीक्षक राजकुमार सिंह को नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के लखनऊ मंडल का उपाध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए धन्यवाद किया और इसे ईमानदारी से निभाने का वादा किया।
राजकुमार सिंह बने एनआरएमयू के मंडल उपाध्यक्ष
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन पर कार्यरत यातायात निरीक्षक राजकुमार सिंह को नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (एनआरएमयू) के लखनऊ मंडल का मंडल उपाध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन तथा नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा और मंडल मंत्री विभूति मिश्रा का विशेष आभार जताया है। राजकुमार सिंह ने कहा कि वह नई जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी और समर्पण से निर्वहन करेंगे।


