रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाने की घोषणा की

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों के फेरे बढ़ाने की घोषणा की है। कानपुर सेंट्रल, आगरा कैंट और प्रयागराज समेत विभिन्न रूटों पर स्पेशल ट्रेनों के फेरे हर सप्ताह के विभिन्न दिनों में बढ़ाए गए हैं, जो सितंबर महीने में लागू होंगे।

रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाने की घोषणा की

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों के फेरे बढ़ाने की घोषणा की है। कानपुर सेंट्रल-असरवा स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाए गए हैं। ट्रेन कानपुर सेंट्रल से 7 से 28 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार को, ट्रेन असरवा से 8 से 29 सितंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। इसके साथ ही आगरा कैंट-उधना स्पेशल ट्रेन आगरा कैंट से 1 से 29 सितंबर तक प्रत्येक मंगलवार को और उधना से 2 से 30 सितंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। असरवा-आगरा कैंट स्पेशल ट्रेन आगरा कैंट से 1 से 29 सितंबर तक प्रत्येक मंगलवार को और उधना से 2 से 30 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी।

प्रयागराज-उधना स्पेशल ट्रेन प्रयागराज से 3 से 27 सितंबर तक प्रत्येक गुरुवार व रविवार को और उधना से 4 से 28 सितंबर तक प्रत्येक शुक्रवार व सोमवार को चलेगी। प्रयागराज-गांधीग्राम स्पेशल ट्रेन 1 से 29 सितंबर तक प्रत्येक शनिवार व मंगलवार को, गांधीग्राम से 2 से 30 सितंबर तक प्रत्येक रविवार व बुधवार को चलेगी। सूबेदारगंज-वलसाड स्पेशल ट्रेन सूबेदारगंज से 5 से 29 सितंबर तक प्रत्येक शनिवार को और वलसाड से 6 से 27 सितंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाने की घोषणा की