रेलवे फाटक पर गेटमैन से दुर्व्यवहार व मारपीट
हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
चक्रधरपुर रेल मंडल के बीरराजपुर और गम्हरिया के बीच एक गेटमैन के साथ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दुर्व्यहार और मारपीट की गई। आरोपियों ने जबरन गेट खुलवाया, जिससे गंभीर दुर्घटना की आशंका पैदा हुई। रेलवे प्रशासन इस घटना की गंभीरता से ले रहा है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के बीरराजपुर और गम्हरिया के बीच 13 सितंबर को लगभग 18.50 किलोमीटर संख्या 262/जी-16-17 स्थित गेट नंबर जीके-2 पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा ड्यूटी पर तैनात गेटमैन के साथ दुर्व्यहार और मारपीट की गई। आरोपी के द्वारा गेटमैन से जबरन दबाव बनाकर फाटक खुलवा दिया। यह घटना रेलवे अधिकारियों के संज्ञान में आया है। इस प्रकार की गैर-जिम्मेदाराना हरकत से किसी गंभीर दुर्घटना की आशंका उत्पन्न हो सकती थी। रेलवे प्रशासन इस प्रकार की गैर-जिम्मेदाराना हरकतों को गंभीरता से ले रहा है तथा इस घटना में संलप्ति व्यक्तियों की पहचान कर, उनके विरुद्ध विधि-सम्मत एवं नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
रेलवे प्रशासन व सुरक्षा बल इस प्रकार की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।


