अब 24 सितंबर तक चलेगी मऊ-कोलकाता समर स्पेशल ट्रेन

हिन्दुस्तान, मऊ
Follow us on Google News
share

मऊ, (सचिन मिश्रा)। रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती मांग और ट्रेनों में अधिक

अब 24 सितंबर तक चलेगी मऊ-कोलकाता समर स्पेशल ट्रेन

मऊ, (सचिन मिश्रा)। रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती मांग और ट्रेनों में अधिक भीड़ को देखते हुए मऊ-कोलकाता समर स्पेशल ट्रेन का संचालन 24 सितंबर तक जारी रखने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 22 जुलाई से 23 सितंबर तक प्रत्येक बुधवार को मऊ से और 23 जुलाई से 24 सितंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को कोलकाता से संचालित होगी।मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि यह स्पेशल ट्रेन पहले से ही चल रही थी। यात्रियों की सुविधा और इस रूट पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए इसके संचालन की अवधि सितंबर तक बढ़ाई गई है। मऊ से कोलकाता (05096) समर स्पेशल प्रत्येक बुधवार को दोपहर 1:30 बजे मऊ जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से रवाना होगी।

यह ट्रेन बेल्थरारोड, सलेमपुर, भटनी, भाटपार रानी, मैरवा, एकमा, छपरा, दिघवारा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, किउल, जमुई, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चितरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बंदेल और नैहाती होते हुए अगले दिन सुबह 8:30 बजे कोलकाता पहुंचेगी।वहीं कोलकाता-मऊ समर स्पेशल (05095) प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 1:20 बजे कोलकाता से रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:45 बजे मऊ पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से मऊ जिले के बुनकरों, कपड़ा व्यापारियों और कोलकाता आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही कोलकाता और मऊ के बीच चलने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़कर चार हो जाएगी। इस रूट पर पहले से कोलकाता वीकली एक्सप्रेस, पूर्वांचल एक्सप्रेस और शालिमार एक्सप्रेस का संचालन हो रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsअब 24 सितंबर तक चलेगी मऊ-कोलकाता समर स्पेशल ट्रेन