धूमधाम से मनेगी विश्वकर्मा पूजा, कमेटी गठितधूमधाम से मनेगी विश्वकर्मा पूजा, कमेटी गठितधूमधाम से मनेगी विश्वकर्मा पूजा, कमेटी गठितधूमधाम से मनेगी विश्वकर्मा पूजा, कमेटी गठित
रेलवे इंजीनियरिंग विभाग, मुरी में विश्वकर्मा पूजा को लेकर बैठक आयोजित की गई। पूजा के सफल आयोजन हेतु तैयारियों और आय-व्यय पर चर्चा की गई। कमेटी का गठन किया गया जिसमें बहादुर सिंह अध्यक्ष, सुभाष कुमार महतो सचिव, एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं। पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।

सिल्ली, प्रतिनिधि। रेलवे इंजीनियरिंग विभाग, मुरी में विश्वकर्मा पूजा को लेकर पूजा कमेटी के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में पूजा के आय-व्यय, पूजा पंडाल एवं विद्युत साज-सज्जा समेत अन्य तैयारियों पर चर्चा की गई। पूजा को धूमधाम, भव्यता और हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान पूजा के सफल आयोजन के लिए कमेटी का गठन किया गया। इसमें बहादुर सिंह को अध्यक्ष, सुभाष कुमार महतो को सचिव, टिंकू कुमार को उपसचिव, कृष्ण कुमार पासवान को कोषाध्यक्ष तथा गोरख चंदन सिंह को उपकोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं संजय कुमार दास, खगेश्वर महतो, अरुण कुमार महतो, रवि कुमार शर्मा, दिनेश सिंह मुंडा, गुरुपद महतो, जयप्रकाश कुमार, संजीत कुमार मिस्त्री, राज नारायण शर्मा, मनोहर महतो, विनोद कुमार महतो, अमित कुमार महली सहित अन्य को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
सचिव सुभाष कुमार महतो ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा को ब्रह्मांड का मुख्य वास्तुकार और देवताओं का शिल्पकार माना जाता है। इस वर्ष पूजा को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।


