खेल कोटे से भर्ती नहीं, फिर भी रेलवे कर्मियों को मिलेगा आउट ऑफ टर्न प्रमोशन

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आउट ऑफ टर्न प्रमोशन और अन्य खेल प्रोत्साहनों के लिए पात्रता केवल खेल कोटे से भर्ती कर्मचारियों तक सीमित नहीं है। आरआरबी, आरआरसी, खेल कोटे या अन्य माध्यमों से भर्ती रेलकर्मी भी निर्धारित खेल मानकों और नीति की शर्तें पूरी करने पर विचारणीय होंगे। केवल प्रतियोगिता में भाग लेना पर्याप्त नहीं; आवश्यक उपलब्धि हासिल करना जरूरी है।

खेल कोटे से भर्ती नहीं, फिर भी रेलवे कर्मियों को मिलेगा आउट ऑफ टर्न प्रमोशन

रेलवे में खेल कोटे के अलावा दूसरे माध्यमों से भर्ती हुए कर्मचारी भी अपनी खेल उपलब्धियों के आधार पर आउट ऑफ टर्न प्रमोशन (ओटीपी) और अन्य खेल प्रोत्साहन पाने के पात्र होंगे। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि लाभ के लिए कर्मचारी की भर्ती का तरीका नहीं, बल्कि निर्धारित खेल मानकों और नीति की अन्य शर्तों को पूरा करना जरूरी होगा। रेलवे बोर्ड के अनुसार, विभिन्न जोनल रेलवे से यह सवाल उठाया गया था कि आउट ऑफ टर्न प्रमोशन और अन्य खेल प्रोत्साहनों का लाभ केवल खेल कोटे से भर्ती कर्मचारियों को मिलेगा या दूसरे माध्यमों से भर्ती हुए रेलकर्मी भी इसके पात्र होंगे।

मामले की समीक्षा के बाद बोर्ड ने स्पष्ट किया कि रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी), रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी), खेल कोटे या किसी अन्य माध्यम से भर्ती कर्मचारी भी निर्धारित शर्तें पूरी करने पर इन लाभों के लिए विचारणीय होंगे। हालांकि यह केवल खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने भर से प्रमोशन या प्रोत्साहन का अधिकार नहीं मिलेगा, बल्कि तय मानकों के अनुरूप उपलब्धि हासिल करनी होगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsखेल कोटे से भर्ती नहीं, फिर भी रेलवे कर्मियों को मिलेगा आउट ऑफ टर्न प्रमोशन