अतर्रा स्टेशन के कायाकल्प और चित्रकूट-रामेश्वरम ट्रेन की मांग
हिन्दुस्तान, बांदा
बांदा में हुई बैठक में सांसद कृष्णा देवी शिवशंकर पटेल ने बांदा-चित्रकूट क्षेत्र की रेल समस्याओं और विकास कार्यों पर चर्चा की। अतर्रा रेलवे स्टेशन के विकास की मांग के साथ-साथ चित्रकूट धाम से रामेश्वरम के लिए नई ट्रेन सेवा शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में रेलवे के उच्च अधिकारी भी मौजूद थे।

बांदा । उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल की संसदीय समिति की बैठक गुरुवार को ओरछा में हुई। जिसमें बांदा-चित्रकूट संसदीय क्षेत्र की रेल समस्याओं और विकास कार्यों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। बांदा चित्रकूट सांसद कृष्णा देवी शिवशंकर पटेल ने जनता की मांग को रेलवे प्रशासन के सामने रखा। सांसद ने अतर्रा रेलवे स्टेशन के आधुनिक विकास की मांग की। क्षेत्र के श्रद्धालुओं और जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को उठाते हुए सांसद ने चित्रकूट धाम कर्वी से सीधे रामेश्वरम के लिए नई ट्रेन सेवा शुरू करने का ऐतिहासिक सुझाव दिया। बैठक में उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह और झांसी के मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार मौजूद रहे।


