आज से रेलवन एप से टिकट बुकिंग के नियम बदल जाएंगे
By Newswrap
हिन्दुस्तान, प्रयागराजप्रयागराज में रेलवे ने 15 जुलाई से रेलवन एप के जरिए अनारक्षित टिकटों के नियमों में बदलाव किया है। अब यात्रियों को जनरल टिकट बुक करते समय फोटोयुक्त पहचान पत्र दर्ज करना पड़ेगा और यात्रा के दौरान इसे साथ रखना अनिवार्य होगा। मूल डिजिटल टिकट ही मान्य होगा।

प्रयागराज। रेलवे ने 15 जुलाई से रेलवन एप के जरिए बुक होने वाले अनारक्षित (जनरल) टिकटों के नियमों में बदलाव लागू कर दिया है। अब मोबाइल एप से जनरल टिकट बुक करते समय यात्री को फोटोयुक्त पहचान पत्र का विवरण दर्ज करना होगा और यात्रा के दौरान वही मूल पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य होगा। रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि केवल रेलवन एप में उपलब्ध मूल डिजिटल टिकट ही वैध होगा। स्क्रीनशॉट, पीडीएफ या व्हाट्सएप पर भेजी गई टिकट की कॉपी मान्य नहीं होगी। स्टेशन काउंटर से खरीदे गए जनरल टिकटों पर यह नियम लागू नहीं होगा।
ये भी पढ़ें:तत्काल के टिकट के लिए लेना होगा पहले टिकट
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


