रेलवे में 18 हजार के बेसिक पर बोनस की मांग
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर। रेलवे में बोनस राशि बढ़ाने की मांग एक फिर से उठने लगी। ऑल इंडिया

जमशेदपुर। रेलवे में बोनस राशि बढ़ाने की मांग एक फिर से उठने लगी है। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने इसके लिए पत्र दिया है। मालूम हो कि पिछले वर्ष रेलकर्मियों को 7000 के बेसिक पर करीब 18 हजार बोनस 2025 में मिला था, लेकिन रेलवे में सक्रिय विभिन्न फेडरेशन, एसोसिएशन व यूनियन बोनस सातवें वेतन आयोग की आधार पर देने की मांग उठा रहे हैं। वहीं, वर्तमान 18 हजार के बेसिक पर देने की मांग उठी है। रेलवे यूनियन के अनुसार, अभी आठवें वेतन आयोग की प्रक्रिया जारी है। ऐसे में बोनस की यह प्रक्रिया सही नहीं है।
ये भी पढ़ें:रेलवे में बोनस राशि बढ़ाने की उठने लगी मांग
नए वेतन के हिसाब से 50 हजार तक बोनस मिलना चाहिए।


