अब पास-फेल नहीं, ग्रेडिंग से परखा जाएगा ट्रेन मैनेजरों का प्रदर्शन
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
रेलवे बोर्ड ने ट्रेन मैनेजरों के रिफ्रेशर प्रशिक्षण में पास-फेल प्रणाली की जगह ए, बी और सी ग्रेड लागू किए हैं। 80 या अधिक अंक पर ए, 60 से 80 से कम पर बी और 60 से कम पर सी ग्रेड मिलेगा। बी ग्रेड वालों की लॉबी स्तर पर काउंसलिंग होगी। सी ग्रेड वालों की मंडल स्तर पर निगरानी कर उन्हें संरक्षा गतिविधियों में शामिल किया जाएगा। लगातार पांच आकलनों का रिकॉर्ड रखा जाएगा।

प्रयागराज, संवाददाता। रेलवे बोर्ड ने ट्रेन मैनेजरों के रिफ्रेशर प्रशिक्षण में पास-फेल की व्यवस्था खत्म कर ग्रेडिंग प्रणाली लागू की है। काकोदकर समिति की सिफारिशों के तहत अब अंकों के आधार पर ए, बी और सी ग्रेड दिए जाएंगे। 80 या अधिक अंक पाने वालों को ए, 60 से 80 से कम अंक पर बी और 60 से कम अंक पाने वालों को सी ग्रेड मिलेगा। बी ग्रेड वालों की लॉबी स्तर पर काउंसलिंग होगी, जबकि सी ग्रेड वालों को मंडल स्तर पर निगरानी में रखकर संरक्षा संबंधी गतिविधियों में शामिल किया जाएगा। लगातार पांच आकलनों का रिकॉर्ड भी रखा जाएगा।


