स्टेशन मास्टर भर्ती की न्यूनतम उम्र बढ़ाकर 20 साल की
रेलवे बोर्ड ने स्टेशन मास्टर पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु सीमा 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष कर दी है। यह बदलाव 7 अक्टूबर से लागू हुआ है और इंडियन रेलवे एस्टेब्लिशमेंट मैनुअल में संशोधन के जरिए किया गया। पहले से जारी केंद्रीय रोजगार अधिसूचनाओं के तहत चल रही भर्तियों पर पुराने नियम लागू रहेंगे। ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन ने फैसले का स्वागत किया है।

रेलवे बोर्ड ने स्टेशन मास्टर के पद पर सीधी भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा को 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष कर दिया है, जो 7 अक्तूबर से लागू हो गई है। बोर्ड ने 'इंडियन रेलवे एस्टेब्लिशमेंट मैनुअल' में संशोधन किया है। इसमें पहले आयु सीमा 18-30 वर्ष निर्धारित थी। सात अक्तूबर को जारी एक आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि बोर्ड ने स्टेशन मास्टर के पद पर सीधी भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा को 18 वर्ष से बढ़ाकर 20 वर्ष करने का निर्णय लिया है। यह सूचना सभी जोनल रेलवे और प्रोडक्शन यूनिट्स के महाप्रबंधकों तथा रेलवे भर्ती बोर्डों के अध्यक्षों को भेजी गई है।यह
संशोधन इस पत्र के जारी होने की तारीख से लागू होगा। जो मामले पहले से ही प्रक्रिया में हैं (जहां केंद्रीय रोजगार अधिसूचना पहले ही जारी की जा चुकी है), उन पर पुरानी भर्ती नियमावली के अनुसार ही कार्रवाई जारी रहेगी। इसमें आगे कहा गया। ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन (एआईएसएमए) ने इस फैसले का स्वागत किया है और इसे एसोसिएशन की एक लंबे समय से लंबित मांग बताया है।

