जंक्शन पुनर्निर्माण में तेजी लाने का निर्देश
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर के रेलवे जंक्शन के पुनर्निर्माण योजना को तेजी देने के निर्देश रेलवे बोर्ड के मेंबर प्रोजेक्ट आनंद कुमार सिंह ने दिए हैं। उन्होंने परिसर में निरीक्षण के बाद निर्माण एजेंसी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और 31 दिसंबर 2025 तक परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा।

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर विश्वस्तरीय जंक्शन पुनर्निर्माण योजना में तेजी लाने का निर्देश रेलवे बोर्ड के मेंबर प्रोजेक्ट आनंद कुमार सिंह ने दिया है। उन्होंने शुक्रवार को जंक्शन परिसर स्थित पुनर्निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद आरएलडीए और निर्माण एजेंसी के पदाधिकारियों के साथ करीब चार घंटे तक समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने निर्माण कार्य में आ रही परेशानियों की जानकारी ली और काम की गति तेज करने का निर्देश दिया। मालूम हो कि 31 दिसंबर 2025 तक ही प्रोजेक्ट पूरा करने का लक्ष्य था।


