तकनीकी दिक्कत पर पेंशनरों और दिव्यांगों को मिलेगा मैनुअल पास

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में रेलवे बोर्ड ने पेंशनभोगियों और दिव्यांग कर्मचारियों के लिए तकनीकी समस्याओं के चलते मैनुअल पास जारी करने का आदेश दिया है। यह व्यवस्था तीन महीने बाद पुनरावलोकन की जाएगी। पेंशनर्स ने इस मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया था।

तकनीकी दिक्कत पर पेंशनरों और दिव्यांगों को मिलेगा मैनुअल पास

प्रयागराज। रेलवे बोर्ड ने पेंशनभोगियों और दिव्यांग कर्मचारियों को राहत देते हुए निर्देश जारी किए हैं कि एचआरएमएस के माध्यम से पास जारी करने में तकनीकी समस्या आने पर अंतरिम व्यवस्था के तहत मैनुअल पास जारी किए जा सकेंगे। बोर्ड ने यह आदेश सभी जोनल रेलवे और आईआरसीटीसी को भेजा है। साथ ही मैनुअल पास जारी करने के कारणों का रिकॉर्ड रखना भी अनिवार्य किया गया है, ताकि ई-पास प्रणाली में आवश्यक सुधार किए जा सकें। रेलवे बोर्ड तीन महीने बाद इस व्यवस्था की समीक्षा करेगा। इससे तकनीकी दिक्कतों के कारण ऑनलाइन पास नहीं बनवा पा रहे पेंशनभोगियों और दिव्यांग कर्मचारियों को राहत मिलेगी।

बता दें कि पेंशनर्स ने इसके लिए बीते गुरुवार को विरोध प्रदर्शन भी किया था।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।