कटिहार: डिब्रूगढ़-कोलकाता के बीच 26 फेरे वाली फेस्टिवल स्पेशल, त्योहार में भीड़ से मिलेगी राहत

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

रेलवे ने आगामी त्योहारी सीजन के लिए यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए दिब्रूगढ़ और कोलकाता के बीच विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। ट्रेन 5 सितंबर से 28 नवंबर तक हर शनिवार को चलेगी, जबकि वापसी ट्रेन 7 सितंबर से 30 नवंबर तक हर सोमवार को चलेगी।

कटिहार: डिब्रूगढ़-कोलकाता के बीच 26 फेरे वाली फेस्टिवल स्पेशल, त्योहार में भीड़ से मिलेगी राहत

कटिहार से शशि रमन की रिपोर्ट आगामी त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने दिब्रूगढ़ और कोलकाता के बीच विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इस ट्रेन के परिचालन से पूर्वोत्तर और पश्चिम बंगाल के बीच सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि ट्रेन नंबर 05932 डिब्रूगढ़-कोलकाता फेस्टिवल स्पेशल का परिचालन 5 सितंबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को किया जाएगा। यह ट्रेन कुल 13 फेरे लगाएगी।इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 05931 कोलकाता- डिब्रूगढ़ फेस्टिवल स्पेशल का परिचालन 7 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को होगा।

यह ट्रेन भी कुल 13 फेरे लगाएगी। इस प्रकार दोनों दिशाओं में विशेष ट्रेन कुल 26 फेरे लगाएगी। ट्रेन में यात्रियों के लिए दो एसी टू टियर, छह एसी थ्री टियर, आठ स्लीपर क्लास, चार जनरल सेकेंड क्लास, एक लगेज वैन और एक एसएलआरडी कोच की व्यवस्था की गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकटिहार: डिब्रूगढ़-कोलकाता के बीच 26 फेरे वाली फेस्टिवल स्पेशल, त्योहार में भीड़ से मिलेगी राहत