हरदोई स्टेशन पर पानी की ओवररेटिंग पर ब्रेक, क्यूआर कोड से होगा भुगतान

हिन्दुस्तान, हरदोई
share

हरदोई के रेलवे स्टेशन पर पानी की बोतल और खानपान सामग्री की ओवररेटिंग रोकने के लिए रेल प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। कैंटीन संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, और यात्रियों को क्यूआर कोड स्कैन कर निर्धारित मूल्य का ऑनलाइन भुगतान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

हरदोई स्टेशन पर पानी की ओवररेटिंग पर ब्रेक, क्यूआर कोड से होगा भुगतान

हरदोई, संवाददाता। रेलवे स्टेशन पर पानी की बोतल और खानपान सामग्री की ओवररेटिंग रोकने के लिए रेल प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। शिकायत मिलने पर संबंधित कैंटीन संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में स्टेशन की सभी कैंटीनों पर पानी की बोतल के लिए 14 रुपये अंकित क्यूआर कोड लगाए गए हैं। रेल प्रशासन की ओर से यात्रियों को क्यूआर कोड स्कैन कर निर्धारित कीमत का ऑनलाइन भुगतान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इससे नकद लेनदेन से बचने के साथ भुगतान का रिकॉर्ड भी उपलब्ध रहेगा। अधिकारियों का मानना है कि इससे पानी की बोतल की कीमत को लेकर होने वाली शिकायतों पर अंकुश लगेगा।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से पानी, चाय, नाश्ता या अन्य सामग्री खरीदने पर बिल लेने की अपील की है। निर्धारित दर से अधिक रकम मांगने या बिल देने से इनकार करने पर संबंधित रेल अधिकारियों से शिकायत करने को कहा गया है। अधिकारियों के अनुसार शिकायत मिलने पर ओवररेटिंग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहरदोई स्टेशन पर पानी की ओवररेटिंग पर ब्रेक, क्यूआर कोड से होगा भुगतान