नीट पेपर आंदोलन पर रेलवे हाई अलर्ट, अधिकारियों और जवानों की छुट्टियां रद्द

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

-संवेदनशील रेलखंडों पर बढ़ी सुरक्षा, अवकाश पर गए आरपीएफ और जीआरपी जवानों को तत्काल ड्यूटी

नीट पेपर आंदोलन पर रेलवे हाई अलर्ट, अधिकारियों और जवानों की छुट्टियां रद्द

नीट पेपर मामले को लेकर प्रस्तावित आंदोलन के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। संभावित विरोध-प्रदर्शन और रेल परिचालन प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए आरपीएफ और जीआरपी को पूरी तरह सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अधिकारियों एवं जवानों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं, जो जवान पहले से अवकाश पर हैं उन्हें भी तत्काल ड्यूटी पर वापस लौटने का निर्देश जारी किया गया है। रेल सूत्रों ने बताया कि गया-कोडरमा, गया-किऊल, गया-डीडीयू और गया-पटना रेलखंडों को विशेष रूप से संवेदनशील मानते हुए यहां सुरक्षा चौकसी बढ़ा दी गई है। स्टेशनों, रेलवे ट्रैक, यार्ड, पुल-पुलिया और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है। प्रमुख स्टेशनों पर संदिग्ध व्यक्तियों और सामान की गहन जांच के साथ लगातार निगरानी रखी जाएगी。

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई जिसमें आंदोलन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और रेल परिचालन को निर्बाध रखने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त दिनेश सिंह तोमर के निर्देश पर गया जंक्शन के सहायक सुरक्षा आयुक्त सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में रेल थाना अध्यक्ष शिवकुमार,आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव व सीआईबी इंस्पेक्टर चंदन कुमार की टीम लगातार सुरक्षात्मक गस्ती में जुटे हैं। अधिकारियों ने सभी सुरक्षा कर्मियों को अलर्ट मोड में रहने, संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना साझा करने का निर्देश दिया है।

यात्री सुरक्षा पर जोर

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा और रेल संपत्ति की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त बलों की तैनाती, सादे वेश में सुरक्षा कर्मियों की निगरानी, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत मॉनिटरिंग तथा त्वरित प्रतिक्रिया टीमों को भी सक्रिय रखा गया है।

सख्ती से निपटने की चेतावनी

पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त सह आरपीएफ फिग आईजी अमरेश कुमार तथा रेल एसपी अनंत कुमार रायने कहा कि किसी भी संभावित अप्रिय घटना, तोड़फोड़ या रेल परिचालन में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश से सख्ती से निपटा जाएगा। सुरक्षा एजेंसियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए त्वरित कार्रवाई करने व यात्रियों को सुरक्षित और निर्बाध रेल सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से भी अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल रेलवे सुरक्षा बल या जीआरपी को दें ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

(गया जी से राजेश कुमार मिक्की की रिपोर्ट)

प्रश्नों और उत्तरों

रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्या कदम उठाए हैं?
रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर रखा है, और आरपीएफ तथा जीआरपी को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsनीट पेपर आंदोलन पर रेलवे हाई अलर्ट, अधिकारियों और जवानों की छुट्टियां रद्द