आरएसपी के ब्लास्ट फर्नेस के पास रेल पटरी पर कोयला लदे मालगाड़ी के 6 डिब्बे बेपटरी हुई

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

चक्रधरपुर के राउरकेला इस्पात सयंत्र में एक बड़ी घटना हुई, जिसमें मालगाड़ी के छह डिब्बे बेपटरी हो गए। घटना के बाद रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया। राहत टीमें मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य में लगी हैं। अधिकारी स्थिति का जायजा ले रहे हैं और मालगाड़ी के बेपटरी होने की पूरी जानकारी इकट्ठा की जा रही है।

आरएसपी के ब्लास्ट फर्नेस के पास रेल पटरी पर कोयला लदे मालगाड़ी के 6 डिब्बे बेपटरी हुई

चक्रधरपुर,संवाददाता राउरकेला इस्पात सयंत्र में एक बड़ी घटना घट गई। आरपीएसपी के ब्लास्ट फर्नेस के पास रेलपटरी से कोयला लेकर जा रही एक मालगाड़ी के छह डिब्बे बेपटरी हो गए। घटना की प्रचारित होने के बाद के 11 बजे रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना के सूचना मिलते ही बंडामुंडा सी एंड डब्ल्यु विभाग की टीमें मौके पर पहुंच कर युद्धस्तर पर पटरियों को सुधारने के काम में लग गए हैं। घटना गंभीरता को देखते हुए बंडामुंडा के एआरएम अमित कुमार सारंगी ने मौके पर पहुंच कर राहत और कर्मियों को नियोजित कार्यो का जायजा लिया। शाम 5 में एआरएम सड़क मार्ग से मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।

मालगाड़ी के बेपटरी के होने बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। अधिकारियों ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता पटरी का मरम्मत कर उसे ट्रेनों के आवागमन के लायक बनाना है। इस घटना के बारे में सिनियर अधिकारियों ने कहा कि आरएसपी परिसर के भीतर मालगाड़ियों का संचालन और पटरियों का रखरखाव स्वयं स्टील प्लांट प्रबंधन द्वारा किया जाता है। रेलवे टीम हादसे हुई वितीय और संरचना का नुकसान का सटीक आकलन करेगी और नियम के मुताबिक इसकी आरएसपी प्रबंधन से भरपाई कराई जाएगी। अभी रेलवे की ओर से रिपोर्ट संग्रह किया जा रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआरएसपी के ब्लास्ट फर्नेस के पास रेल पटरी पर कोयला लदे मालगाड़ी के 6 डिब्बे बेपटरी हुई