स्टेशन से गांजा के साथ गिरफ्तार आरोपी गया जेल

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

जमशेदपुर में टाटानगर रेल पुलिस ने गांजा के साथ बिहार के नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। उसे चक्रधरपुर मंडल आरपीएफ की विशेष टीम ने स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने से पहले पकड़ा। 17 जुलाई को भी तीन लोगों को ओड़िशा से गांजा लाते समय गिरफ्तार किया गया था। मामला दर्ज किया गया है।

स्टेशन से गांजा के साथ गिरफ्तार आरोपी गया जेल

जमशेदपुर। टाटानगर रेल पुलिस ने गांजा के साथ गिरफ्तार बिहार औरंगाबाद निवासी नरेंद्र सिंह को पूछताछ के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया। नरेंद्र को चक्रधरपुर मंडल आरपीएफ की विशेष टीम और टाटानगर रेल पुलिस के जवानों ने स्टेशन से ट्रेन पर चढ़ने से पूर्व पकड़ लिया था। रेल थाना में आरपीएफ के सहायक अवर निरीक्षक ने गांजा के साथ गिरफ्तारी का मामला भी दर्ज कराया है। मालूम हो कि 17 जुलाई को भी जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने संबलेश्वरी एक्सप्रेस द्वारा ओड़िशा से गांजा लेकर आने वाले तीन लोगों को पकड़कर जेल भेजा था।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsस्टेशन से गांजा के साथ गिरफ्तार आरोपी गया जेल