देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन कब तक, रेल मंत्री ने दी बड़ी खुशखबरी, बोले- आज का दिन ऐतिहासिक

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

अश्विनी वैष्णव ने कहा, 'यह भारतीय रेलवे के लिए ऐतिहासिक क्षण है जब बहुप्रतीक्षित वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की कारबॉडी संरचना को लॉन्च किया गया है। यह ट्रेन यात्रियों को सुलभ आवाजाही मुहैया कराएगी।'

india first vande bharat sleeper trainset carbody structure

भारतीय रेलवे के इतिहास में 9 मार्च, 2024 की तारीख सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट के कारबॉडी स्ट्रक्चर का शनिवार को उद्घाटन किया। इस ट्रेनसेट का निर्माण भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) ने बेंगलुरु में स्थित अपनी रेल यूनिट में किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए वैष्णव ने कहा, 'यह भारतीय रेलवे के लिए ऐतिहासिक क्षण है जब बहुप्रतीक्षित वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की कारबॉडी संरचना को लॉन्च किया गया है। यह ट्रेन यात्रियों को सुलभ आवाजाही मुहैया कराएगी और भविष्य में कई सारी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।'

रेल मंत्री ने बताया कि कारबॉडी स्ट्रक्चर हाई-ग्रेड ऑस्टेनिटिक स्टेनलेस स्टील से तैयार की गई है। इसे बनाते वक्त कड़े सुरक्षा मानकों का पालन हुआ है। ट्रेनसेट में सभी सामग्रियों का इस्तेमाल EN 45545 HL3 ग्रेड के अनुसार ही हुआ है। अग्नि शामक उपायों का पूरा ध्यान रखा गया है। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें अपने अंदरूनी हिस्सों, स्लीपर बर्थ और बाहरी सौंदर्य में भी आकर्षक हैं। फ्रंट नोज कोन से लेकर आंतरिक पैनल, सीटों और लाइटों को मानकों का ध्यान रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसके निर्माण और संयोजन की पूरी प्रक्रिया बीईएमएल में की गई, जहां गुणवत्ता और शुद्धता विशेष जोर दिया गया। 

वैष्णव ने निवेटी सिस्टम्स को भी खूब सराहा 
अश्विनी वैष्णव ने स्वदेशी रूप से विकसित 2.4 टीबीपीएस राउटर के लिए निवेटी सिस्टम्स की भी सराहना की। उन्होंने इसे देश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा, 'मैं बहुत विशेष उद्देश्य के लिए बेंगलुरु आया हूं। स्वदेश में विकसित पहला 2.4 टीबीपीएस राउटर। यह कोई छोटी बात नहीं है। यह वास्तव में हमारे देश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।' उन्होंने इच्छा जताई कि आने वाले महीनों में देश में ऐसे हजारों उत्पाद तैयार होंगे और निवेटी 2.4 टीबीपीएस ऐसा प्रोडक्ट बने जो दुनिया भर में निर्यात किया जाए। मंत्री ने कहा कि विनिर्माण अब पुराने जमाने का नहीं रहा, जहां यह व्यावहारिक रूप से यांत्रिक प्रकार की गतिविधि थी। आज विनिर्माण एक ऐसा कार्य है, जहां हार्डवेयर में बहुत सारे सॉफ्टवेयर, नवाचार और मस्तिष्क की शक्ति का संयोजन है। 

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन कब तक, रेल मंत्री ने दी यह बड़ी खुशखबरी