रेल जीएम का 17 को निरीक्षण
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर के दक्षिण पूर्व जोन के रेल महाप्रबंधक 17 सितंबर को झारसुगुड़ा स्टेशन और यार्ड के विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। 16 सितंबर की रात टाटानगर स्टेशन से गुजरेंगे और निरीक्षण की तैयारी के लिए चक्रधरपुर मंडल के अधिकारी खामियों को दूर करने में जुटे हैं।

जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व जोन के रेल महाप्रबंधक 17 सितंबर को झारसुगुड़ा स्टेशन एवं यार्ड समेत अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। वे 16 सितंबर की रात टाटानगर स्टेशन से गुजरेंगे। रेल जीएम के निरीक्षण को लेकर चक्रधरपुर मंडल के अधिकारी पदाधिकारी और कर्मचारी स्टेशन दर स्टेशन खामियों को दूर करने में जुटे हैं। निरीक्षण में चक्रधरपुर के डीआरएम समेत जोन व मंडल के लगभग पदाधिकारी शामिल होंगे, ताकि रेल जीएम को निर्माण एवं विकास कार्यों की जानकारी दी जा सके।


