महाराजगंज सांसद ने रेल विकास के लिए महाप्रबंधक को सौंपे 21 सुझाव

हिन्दुस्तान, छपरा
share

सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने गोरखपुर में पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबंधक के कार्यालय में बैठक के दौरान छपरा, सिवान और महराजगंज में रेल विकास के लिए 21 सुझाव प्रस्तुत किए। नई रेल लाइन, ट्रेन संचालन और मॉडल स्टेशनों के विकास की मांग की गई है।

महाराजगंज सांसद ने रेल विकास के लिए महाप्रबंधक को सौंपे 21 सुझाव

छपरा-मोतिहारी नई रेल लाइन, नई ट्रेनों और स्टेशनों के विकास की मांग फोटो 12: शुक्रवार को गोरखपुर स्थित पूर्वोतर रेलवे महाप्रबंधक के कार्यालय में आयोजित बैठक में उपस्थित सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल व अन्य छपरा, एक संवाददाता।

रेल विकास सुझाव

गोरखपुर स्थित पूर्वोतर रेलवे महाप्रबंधक के कार्यालय में सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल के साथ शुक्रवार को बैठक हुई। सांसद ने अपने संसदीय क्षेत्र के रेल विकास से जुड़े 21 महत्वपूर्ण सुझाव रखे। जिसमें छपरा, सिवान, महाराजगंज, मशरक, एकमा और आसपास के क्षेत्रों में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग की।

नई रेल लाइन प्रस्ताव

सांसद ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मस्थली सारण-छपरा से जलालपुर, बनियापुर, भगवानपुर और मोहम्मदपुर होते हुए महात्मा गांधी की कर्मस्थली मोतिहारी तक नई रेल लाइन के निर्माण का प्रस्ताव रखा। इसके अलावा दाउदपुर और श्याम कौड़िया रेलवे स्टेशनों को मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित करने की मांग की।

ट्रेन संचालन की मांग

उन्होंने दाउदपुर के दुमदुमा ढाला व एकमा के पूर्वी ढाला पर रेल ओवरब्रिज निर्माण की आवश्यकता जताई। सांसद ने सीवान, दरौंदा, महाराजगंज, मशरक और छपरा से पटना तक कार्यालयी समय के अनुरूप नमो भारत व डीएमयू, मेमू और ईएमयू ट्रेनों के संचालन की मांग की।

वंदे भारत ट्रेन का प्रस्ताव

सांसद ने गोरखपुर से सीवान, एकमा और छपरा होते हुए पटना तक वंदे भारत ट्रेन चलाने व इसी मार्ग पर नई जनशताब्दी एक्सप्रेस के संचालन का सुझाव दिया। थावे से मशरक और छपरा तक नई ट्रेनों के परिचालन की भी मांग की गई।

नए रेलवे हाल्ट की मांग

इसके अतिरिक्त मशरक-महाराजगंज रेलखंड पर महामाया बाबू के नाम से एक नया रेलवे हाल्ट व बहरौली गांव में हाल्ट स्टेशन बनाने, चैनवा में कोचिंग यार्ड, मशरक में वाशिंग पिट और एकमा स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर टिकट काउंटर व पार्किंग विकसित करने की मांग की।

रेल परिचालन शुरू करने की मांग

सांसद ने छपरा-बलिया रेलखंड के मांझी में चल रहे दोहरीकरण और पुल निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कर रेल परिचालन शुरू कराने की भी मांग की। जानकारी सांसद के हवाले से मुख्य प्रवक्ता प्रकाश रंजन नीकू व सांसद के निजी सचिव पंकज सिंह ने दिया।

सामान्य प्रश्न

✦सांसद ने कितने सुझाव प्रस्तुत किए?−
सांसद ने रेल विकास से जुड़े 21 महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमहाराजगंज सांसद ने रेल विकास के लिए महाप्रबंधक को सौंपे 21 सुझाव