Hajipur News: बोलेरो पर लदा अंग्रेजी शराब बरामद
हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Hajipur News: लालगंज थाना ने गुप्त सूचना पर छापेमारी की। दो जगहों से देसी और विदेशी शराब पकड़ी गई। रेपुरा गांव में 5 लीटर देसी शराब के साथ मिंटू कुमार गिरफ्तार किया गया। वहीं कंठ गांव से बोलेरो में 354 लीटर अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद हुई। पुलिस चालक और धंधेबाज की पहचान कर कार्रवाई करेगी।

Hajipur News: लालगंज थाना ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो अलग अलग जगहों से देसी और विदेशी शराब पकड़ा है। रेपुरा गांव के एक बगीचे में चल रहे देसी शराब बनाने का उपकरण भी पकड़ा गया। वहां 5 लीटर देसी शराब के साथ धंधेबाज मिंटू कुमार को गिरफ्तार कर थाना लाया। उस पर मद्य निषेध के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया। वही पकड़ी कंठ गांव से एक बोलेरो पर लदा अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद किया। हालांकि बोलेरो चालक और धंधेबाज पुलिस आने की सूचना मिलते ही खिसक गया। इस संबंध में लालगंज थानाध्यक्ष सुभाष प्रसाद ने बताया कि बोलेरो पर 354 लीटर विदेशी शराब और बीयर लदा हुआ था।
इसमें शामिल बोलेरो चालक, धंधेबाज को पता कर मामला दर्ज किया जाएगा। -दिलीप कुमार


