यूपीयूएमएस सैफई के दवा स्टोर और ओपीडी फार्मेसी में ड्रग इंस्पेक्टरों की छापेमारी

हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Follow us on Google News
share

इटावा में सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों के मेडिकल स्टोरों में महंगी दवाओं की बिक्री की शिकायत पर छापेमारी की गई। औषधि निरीक्षकों की टीम ने सैफई मेडिकल कॉलेज में जांच की और 21 दवाओं के सैंपल लिए। जांच में कुछ दवाएं ऐसी पाई गईं जिन पर आवश्यक मुहर नहीं लगी थी।

यूपीयूएमएस सैफई के दवा स्टोर और ओपीडी फार्मेसी में ड्रग इंस्पेक्टरों की छापेमारी

इटावा। सरकारी व प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों के मेडिकल स्टोर में भारी मुनाफे में बिक रही दवाओं को लेकर शासन के निर्देश पर छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में इटावा और अन्य दो जिलों के औषधि निरीक्षकों की टीम ने उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस), सैफई के सीएमएसडी स्टोर और ओपीडी फार्मेसी में छापेमारी की और 21 दवाओं के सैंपल भी लिए। औचक हुयी छापेमारी से मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मचा रहा। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डा.रोशन जैकब के निर्देश पर इटावा की औषधि निरीक्षक स्वागितका घोष के साथ कन्नौज के औषधि निरीक्षक परमेश द्विवेदी और जालौन की औषधि निरीक्षक रेखा सचान मंगलवार की दोपहर 12 बजे सैफई मेडिकल कॉलेज में पहुंची थी और रात 9 बजे तक तीनों औषधि निरीक्षकों की टीम ने बारीकी से जांच पड़ताल की थी।

निरीक्षण के दौरान टीम ने दवाओं के स्टॉक का सत्यापन किया, कोल्ड स्टोरेज की स्थिति की जांच की तथा हाई वैल्यू दवाओं के स्टॉक रजिस्टर और क्रय रिकॉर्ड का मिलान किया। जांच में ओपीडी फार्मेसी में कुछ ऐसी दवाएं मिलीं, जिन पर हॉस्पिटल सप्लाई / इंस्टीट्यूशनल सप्लाई / नॉट फॉर सेल की मुहर अंकित नहीं थी। इस पर टीम ने संबंधित फार्मासिस्ट से पूछताछ की और रिकॉर्ड तलब किया।टीम ने ज्यादा बिकने वाली एंटीबायोटिक, दर्द निवारक (एनाल्जेसिक) और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल विकारों में प्रयुक्त होने वाली 21 दवाओं के नमूने संग्रहित किए। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। औषधि निरीक्षक स्वागितका घोष ने बताया कि शासन के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है। गहनता से यूपीयूएमएस सैफई के सीएमएसडी स्टोर और ओपीडी फार्मेसी जहां दावों का सत्यापन कर कोल्ड स्टोरेज की स्थिति की जांच स्टॉक रजिस्टर और क्रय रिकॉर्ड का मिलान किया गया। वहीं 21 दवाओं के सैंपल भी लिए गए। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsयूपीयूएमएस सैफई के दवा स्टोर और ओपीडी फार्मेसी में ड्रग इंस्पेक्टरों की छापेमारी