नकली स्नैक्स बनाने को लेकर छापेमारी, जांच में जुटी पुलिस

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

औद्योगिक थाना क्षेत्र में एक नामी स्नेक्स ब्रांड के नाम पर डुप्लीकेट स्नेक्स बनाए जा रहे थे। कंपनी की शिकायत पर औद्योगिक पुलिस ने छापा मारा और नकली रैपर तथा कच्चा माल बरामद किया। सेल्स मैनेजर ने उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए चिंता जताई। जांच जारी है।

नकली स्नैक्स बनाने को लेकर छापेमारी, जांच में जुटी पुलिस

औद्योगिक थाना क्षेत्र के औद्योगिक एरिया में नामी स्नेक्स ब्रांड के नाम पर डुप्लीकेट स्नेक्स की पैकिंग कर मार्केट में बेचा जा रहा था। शिकायत मिलने पर कंपनी की लीगल टीम और औद्योगिक थाना पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित एएफपी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी प्रा. लि. पर छापा मारा। मौके से चीकू और चटोरी ब्रांड के नकली रैपर और भारी मात्रा में कच्चा माल बरामद किया गया।

जांच की प्रक्रिया

बताया गया कि यहां स्नैक्स ब्रांड ईशान स्नैक्स प्रा. लि. के नाम पर डुप्लीकेट उत्पाद बनाकर बाजार में सप्लाई की जा रही थी। इस संबंध में कंपनी के सेल्स मैनेजर दीपक कुमार ने बताया कि कुछ दिनों से बाजार में उनके ब्रांड के नाम पर घटिया और नकली स्नैक्स बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी। मेरे कंपनी के नाम पर घटिया सामान पैकिंग कर उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था।

स्थानीय पुलिस की कार्रवाई

इससे ब्रांड की साख को नुकसान और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ हो रहा था। जांच में मामला सही मिलने पर हाजीपुर थाना में औद्योगिक थाने में लिखित शिकायत दी गई। स्थानीय पुलिस की मदद से फैक्ट्री में छापेमारी कर रैपर के साथ-साथ रॉ मैटेरियल बरामद किया गया है। औद्योगिक थानाध्यक्ष अरविंद पासवान ने बताया कि आवेदन के आधार पर गश्ती दल को जांच के लिए भेजा गया था। मौके पर नियमानुसार जांच की गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। -घनश्याम कुमार

सामान्य प्रश्न

✦छापेमारी में क्या बरामद हुआ?−
छापेमारी में चीकू और चटोरी ब्रांड के नकली रैपर और भारी मात्रा में कच्चा माल बरामद हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनकली स्नैक्स बनाने को लेकर छापेमारी, जांच में जुटी पुलिस