बंसबाड़ी में गड्ढा खोद बना रहे थे शराब, 350 लीटर जब्त

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

छापेमारी - आथर में देसी शराब की फैक्ट्री का उद्भेन - उत्पाद विभाग की

बंसबाड़ी में गड्ढा खोद बना रहे थे शराब, 350 लीटर जब्त

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग की टीम ने मुशहरी थाना क्षेत्र के आथर में छापेमारी कर देसी शराब की फैक्ट्री का उद्भेन किया। धंधेबाज मौके से फरार हो गए। टीम ने मौके से 350 लीटर तैयार देसी शराब जब्त कर इसे विनष्ट किया। वहां से नकली अंग्रेजी शराब के 15 कार्टन भी जब्त किए गए। प्रारंभिक छानबीन में पता लगा कि ये नकली हैं।उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार ने बताया कि जांच के लिए शराब को लैब में भेजा जाएगा। बताया कि गुप्त सूचना मिली थी आथर में बंसबाड़ी में गड्ढा खोदकर देसी शराब बनाने का धंधा चल रहा है। इसी आधार पर छापेमारी की गई।

टीम के पहुंचने की भनक धंधेबाजों को पहले ही लग चुकी थी। सभी सामान छोड़कर फरार हो गए। मौके से करीब 15 सौ लीटर शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला तरल पदार्थ, दो गैस सिलेंडर, चूल्हा और मशीन समेत अन्य सामान जब्त किए गए। छानबीन में पता लगा कि संयोग राय और मुकेश राय मिलकर यह धंधा करते हैं। दोनों के नाम-पते का सत्यापन के बाद नामजद प्राथमिकी कर गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।