धवा दल ने एक बाल श्रमिक को कराया मुक्त
By Newswrap
हिन्दुस्तान, मुंगेरमुंगेर में बाल श्रम के खिलाफ अभियान के तहत जमालपुर प्रखंड में सघन जांच की गई। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विक्रम कुमार के नेतृत्व में दल ने विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों की जांच की, जिसमें एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया। धावा दल में सामाजिक कार्यकर्ता और पुलिस बल शामिल थे।

मुंगेर , निज प्रतिनिधि। बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को जमालपुर प्रखंड में विशेष धावा दल द्वारा सघन जांच की गई। इस अभियान का नेतृत्व श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विक्रम कुमार ने किया। दल ने जमालपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुकानों, प्रतिष्ठानों, होटलों, जलपान गृहों, बाजारों और गैराजों की जांच की। जांच के दौरान जमालपुर थाना क्षेत्र के एक प्रतिष्ठान से एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया। धावा दल में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी हिमांशु रंजन, परिवार विकास संस्था की पिंकी कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता रणवीर कुमार, जिला बाल संरक्षण इकाई के सदस्य और पुलिस बल शामिल थे।
नेतृत्व श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विक्रम कुमार ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


