पीजीआई गेट पर इंजन गर्म होने पर रोकी बस, 57 यात्री उतारे गए

हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

रायबरेली से लखनऊ आ रही रोडवेज बस सोमवार सुबह अचानक खराब हो गई। बस में 57 यात्री थे और इंजन गर्म होने के कारण बस को सड़क पर रोकना पड़ा। यात्रियों की नाराजगी के बीच उन्हें दूसरी बस से आलमबाग बस टर्मिनल भेजा गया। चालक ने बताया कि इंजन में पहले से गर्म होने की समस्या थी।

पीजीआई गेट पर इंजन गर्म होने पर रोकी बस, 57 यात्री उतारे गए

रायबरेली से लखनऊ आ रही रोडवेज बस सोमवार सुबह पीजीआई गेट के पास अचानक खराब हो गई। बस का इंजन इतना गर्म हो गया कि चालक को बीच सड़क पर बस रोकना पड़ा। बस में 57 यात्री सवार थे। उन्हें उतारना पड़ा। यात्रियों के हंगामा करने पर उन्हें दूसरी बस से आलमबाग बस टर्मिनल भेजा गया। आलमबाग डिपो की बस रायबरेली से यात्रियों को लेकर लखनऊ जा रही थी। सुबह करीब 9:45 बजे बस एसजीपीजीआई गेट के पास पहुंची ही थी कि इंजन गर्म होने से आगे बढ़ने की स्थिति में नहीं रही। अचानक बस रुकने से यात्रियों ने परिवहन निगम की व्यवस्था पर नाराजगी जताई।

चालक राम किशोर और परिचालक सुनील कुमार ने यात्रियों को समझाने का प्रयास किया। बाद में पीछे से आ रही दूसरी रोडवेज बस में सभी यात्रियों को बैठाकर आलमबाग के लिए रवाना किया गया, तब जाकर स्थिति सामान्य हुई। परिचालक सुनील कुमार ने बताया कि बस के इंजन में गर्म होने की समस्या पहले से थी। रास्ते में बाल्टी से पानी डालकर इंजन को ठंडा किया जाता था, ताकि बस किसी तरह गंतव्य तक पहुंच सके।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपीजीआई गेट पर इंजन गर्म होने पर रोकी बस, 57 यात्री उतारे गए