ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशयोग के ट्वीट पर भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को घेरा

योग के ट्वीट पर भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को घेरा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के एक ट्वीट पर भाजपा ने उनपर निशाना साधा।  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सेना की ‘डॉग...

योग के ट्वीट पर भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को घेरा
एजेंसी,नई दिल्लीSat, 22 Jun 2019 05:43 AM
ऐप पर पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के एक ट्वीट पर भाजपा ने उनपर निशाना साधा।  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सेना की ‘डॉग यूनिट’ के योग कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें साझा करते हुए इस पर ‘न्यू इंडिया’ लिखा था। इस पर भाजपा ने उन्हें घेरते हुए कहा कि सेना जैसे अहम मामलों पर भी कांग्रेस अध्यक्ष गंभीर नहीं होते हैं। 

शाह और राजनाथ से साधा निशाना

गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस नकारात्मकता के साथ खड़ी होती है। आज तीन तलाक को लेकर भी उनका यही रवैया नजर आया। अब उन्होंने योग दिवस का मजाक उड़ाया है। हमारी सेना का अपमान किया है। उम्मीद है कि उनमें सकारात्मकता आएगी।

वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, जब कोई बार-बार हमारी सेना का अपमान करता है तो यही प्रार्थना की जा सकती है कि ‘हे भगवान सद्बुद्धि दे!’ निसंदेह नया भारत। लेकिन भारत की परंपरा व भारत की सेना का तिरस्कार करना शर्मनाक है। -संबित पात्रा, भाजपा प्रवक्ता

मेरे पास इसकी निंदा करने के लिए शब्द नहीं हैं। मुझे यकीन नहीं होता कि कोई अपने सैन्यबलों का मजाक उड़ा सकता है। -किरण रिजिजू, केंद्रीय मंत्री

PAK ने नहीं की हाफिज सईद और मसूद अजहर पर कार्रवाई: US, ब्रिटेन

नौसेना के सबसे बड़े जंगी जहाज में लगी आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौजूद

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें