ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशराहुल गांधी का ट्वीट, कांग्रेस की सरकार बनी तो झुग्गी वालों और किराएदारों को मिलेगा अपना घर

राहुल गांधी का ट्वीट, कांग्रेस की सरकार बनी तो झुग्गी वालों और किराएदारों को मिलेगा अपना घर

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो मुंबई में झुग्गी वालों और किराये पर रहने वाले लोगों को अपना घर मिलेगा। मुंबई की सभी छह सीटों पर...

राहुल गांधी का ट्वीट, कांग्रेस की सरकार बनी तो झुग्गी वालों और किराएदारों को मिलेगा अपना घर
एजेंसी,नई दिल्लीSun, 28 Apr 2019 07:25 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो मुंबई में झुग्गी वालों और किराये पर रहने वाले लोगों को अपना घर मिलेगा। मुंबई की सभी छह सीटों पर सोमवार को मतदान होगा।

गांधी ने मराठी में ट्वीट किया कि उन्होंने अपनी पार्टी के सहयोगी नेताओं के इस प्रस्ताव का समर्थन किया है कि झुग्गीवासियों और किरायेदारों को कम से कम 500 वर्ग फुट के आवास दिये जाएं। उन्होंने कहा, ''मैं मुंबईवासियों को आश्वासन देता हूं कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो झुग्गी वालों और किरायेदारों को अपना घर मिल जाएगा।"

महाराष्ट्र में चौथे चरण में 17 सीटों पर मतदान
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में सोमवार (29 अप्रैल) को महाराष्ट्र की 17 सीटों पर होने वाले मतदान में केंद्रीय मंत्री सुभाष भामरे, कांग्रेस के मिलिंद देवड़ा तथा उर्मिला मातोंडकर समेत 323 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में कैद हो जाएगा। मुंबई महानगर क्षेत्र और उत्तर तथा पश्चिम महाराष्ट्र की 17 सीटों पर करीब 3.11 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कपिल सिब्बल बोले, जहां अल्पसंख्यक वोट हैं वहीं खराब होती है EVM

जिन सीटों के लिए सोमवार को मतदान होना है, उनमें नंदूरबार, धुले, डिंडोरी, नासिक (उत्तर महाराष्ट्र), मुंबई क्षेत्र की पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर पश्चिम, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई उत्तर पूर्व और मुंबई दक्षिण मध्य सीटें, पुणे जिले के मावल और शिरूर तथा अहमदनगर जिले की शिर्डी सीटें हैं।

चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई के 65 संवेदनशील बूथों पर बेवकास्टिंग के माध्यम से मतदान प्रक्रिया पर नजर रखी जाएगी। 2014 के आम चुनाव में भाजपा ने इन 17 में से आठ सीटों पर जीत हासिल की थी। सहयोगी शिवसेना को नौ सीटें मिली थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें