ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशकर्नाटक विधानसभा चुनाव: राहुल 10 से कांग्रेस का प्रचार अभियान शुरू करेंगे

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: राहुल 10 से कांग्रेस का प्रचार अभियान शुरू करेंगे

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपना प्रचार अभियान 10 फरवरी से शुरू करेंगे। पार्टी अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद पहली बार राज्य की तीन दिन की यात्रा के...

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: राहुल 10 से कांग्रेस का प्रचार अभियान शुरू करेंगे
एजेंसी। ,बेंगलुरुWed, 24 Jan 2018 09:05 AM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपना प्रचार अभियान 10 फरवरी से शुरू करेंगे। पार्टी अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद पहली बार राज्य की तीन दिन की यात्रा के दौरान गांधी एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे और एक रोड शो भी करेंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख जी परमेश्वर ने बताया कि राहुल गांधी 10, 11 और 12 फरवरी को तीन दिन की कर्नाटक यात्रा पर होंगे। जिला नेताओं, विधायकों और राहुल गांधी जहां जा सकते हैं उन जिलों के प्रभारी मंत्रियों के साथ उन्होंने बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि होसपेट में एक सम्मेलन आयोजित करने की योजना है।

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि योजना में पार्टी नेताओं के साथ बस में सड़क मार्ग से यात्रा शामिल है जिस दौरान राहुल, कलबुर्गी जाने के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों से बातचीत कर सकते हैं और उन्हें संबोधित कर सकते हैं। वह कलबुर्गी में रूकेंगे। वहां से वह दिल्ली रवाना होने से पहले बीदर जाएंगे। कर्नाटक में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य की सत्ता में वापस आने के लिए प्रयासरत कांग्रेस राज्यव्यापी यात्राओं की योजना पर काम कर रही है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें