राहुल इंडिया ब्लॉक की अगुवाई करेंगे : वेणुगोपाल
त्रिशूर (केरल) में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि राहुल गांधी 2029 के लोकसभा चुनाव में इंडिया ब्लॉक का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि टीवीके ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव नहीं दिया। वेणुगोपाल ने कहा कि राहुल का राजनीतिक अभियान छात्रों और किसानों के मुद्दों पर केंद्रित रहेगा।

त्रिशूर (केरल), एजेंसी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी 2029 के लोकसभा चुनाव में इंडिया ब्लॉक की अगुवाई करेंगे। उन्होंने इस बात से इनकार किया कि टीवीके ने अपने नेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को गठबंधन के प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव दिया था। वेणुगोपाल ने कहा कि किसी को भी ऐसी कोई गलतफहमी नहीं पालनी चाहिए। राहुल गांधी ही इंडिया गठबंधन का चेहरा होंगे। उन्होंने कहा कि छात्रों, किसानों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर राहुल गांधी के राजनीतिक अभियानों को पूरे देश में सराहा गया है।
उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों में गठबंधन के सहयोगियों के बीच मतभेदों के बावजूद इंडिया गठबंधन मजबूत बना हुआ है। इंडिया गठबंधन का हिस्सा रही सीपीआई (एम) का जिक्र करते हुए वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि केरल में पार्टी अपनी गलतियों से सीखे बिना आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि गठबंधन के भीतर के मतभेदों को सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार देश को ‘अंधेरे युग’ की ओर ले जा रही है।


